फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey india decleared 37 players for junior mens national camp

हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 37 नामों की घोषणा की

Tue, 12 Sep 2017 09:28 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 12 Sep 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Hockey india decleared 37 players for junior mens national camp
हॉकी

हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 37 सदस्यों के कोर ग्रुप का एलान कर दिया है। यह शिविर 7वें सुल्तान ऑफ जोहोर कप की तैयारी के लिए 17 सितंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


शिविर के दौरान हाकी इंडिया के हाई परफार्मेंस डायरेक्टर डेविड जान और जूनियर हॉकी पुरुष टीम के मुख्य कोच जूड फेलिक्स की देख रेख में टीम का चयन ट्रायल भी कराया जाएगा। इस शिविर से सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि यह प्रतियोगिता 22 से 29 अक्टूबर के बीच मलेशिया के जोहोर बाहरू में होगी। प्रशिक्षण के दौरान कोर ग्रुप खेल के महत्वपूर्ण आयामों जैसे गति, क्षमता और खेल के प्रति समझदारी पर जोर देंगे। टीम की तैयारियों को 2020 जूनियर विश्व कप के लिये भी अहम माना जा रहा है, जहां भारतीय टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी, जिसमें भारत को अपना खिताब बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के मुख्य कोच जूड फेलिक्स ने कहा, 'हमने पिछले कुछ महीनों में जूनियर पुरुषों का कोर ग्रुप तैयार करने में कड़ी मेहनत की है। इससे हमें मजबूत खिलाडियों का ग्रुप है, जो बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है। 


वहीं, डेविड जॉन ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं। हमारा ध्यान अब कोच जूड फेलिक्स के देख-रेख में इनके प्रशिक्षण और इनमें से सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों के चयन पर है, जो 7वें सुल्तान ऑफ जोहोर कप में खेल सकें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed