फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey: India beat Malaysia 2-1 in Women's Junior Asia Cup, Mumtaz and Deepika scored goals

Hockey: भारत ने महिला जूनियर एशिया कप में मलयेशिया को 2-1 से हराया, मुमताज और दीपिका ने किए गोल

Mon, 05 Jun 2023 09:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काकामिगहारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काकामिगहारा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Jun 2023 09:45 PM IST
सार

मलयेशिया के खिलाफ कड़े संघर्ष वाले मुकाबले में मलयेशिया ने छठे मिनट में डियान नाजरी की मदद से छठे मिनट में बढ़त बना ली थी, लेकिन चार मिनट बाद मुमताज खान ने स्कोर बराबर कर दिया और उसके बाद 26वें मिनट में दीपिका के गोल की मदद से भारतीय टीम जीतने में सफल रही।

विज्ञापन
Hockey: India beat Malaysia 2-1 in Women's Junior Asia Cup, Mumtaz and Deepika scored goals
महिला जूनियर एशिया कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए महिला जूनियर एशिया कप में मलयेशिया को 2-1 से हरा दिया। भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत है, इससे पहले उज्बेकिस्तान के खिलाफ 22-0 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


मलयेशिया के खिलाफ कड़े संघर्ष वाले मुकाबले में मलयेशिया ने छठे मिनट में डियान नाजरी की मदद से छठे मिनट में बढ़त बना ली थी, लेकिन चार मिनट बाद मुमताज खान ने स्कोर बराबर कर दिया और उसके बाद 26वें मिनट में दीपिका के गोल की मदद से भारतीय टीम जीतने में सफल रही। भारत दो जीत के साथ पूल ए में शीर्ष पर आ गया है।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और कई पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किए, हालांकि उन्हें भुना नहीं सकी। वहीं, मलयेशिया की खिलाड़ियों ने गेंद पर अपना अच्छा नियंत्रण दिखाया। इस बीच नाजरी ने मौका भुनाते हुए अपनी टीम का खाता खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलयेशिया की यह खुशी थोड़ी देर ही कायम रही और मुमताज ने पेनाल्टी कॉर्नर पर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त के लिए आक्रामक तेवर जारी रखे। मध्यांतर से चार मिनट पहले पेनाल्टी स्ट्रोक मिला और जिस पर दीपिका ने कोई गलती नहीं की।


तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा जारी रखा और मलयेशियाई रक्षकों को दबाव में रखा। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारत ने रक्षण पर जोर दिया और गेंद को ज्यादा से ज्यादा अपने कब्जे में रखने की कोशिश की। अब भारतीय टीम मंगलवार को कोरिया के साथ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed