फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India Awards: Hardik Singh-Salima Tete won Best Player of the Year award, all awards and winners list

Hockey India Awards: हार्दिक-टेटे ने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड जीता, इनाम में मिले 25-25 लाख रुपये

Sun, 31 Mar 2024 06:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Mar 2024 06:17 PM IST
सार

हार्दिक ने साल 2023 के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ पुरुष हॉकी खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। महिलाओं की श्रेणी में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड सलीमा टेटे ने जीता। 

विज्ञापन
Hockey India Awards: Hardik Singh-Salima Tete won Best Player of the Year award, all awards and winners list
हार्दिक और सलीमा - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान और मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स में पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। इस कड़ी में उन्होंने पीआर श्रीजेश, हरमनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह जैसे कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। हार्दिक ने साल 2023 के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ पुरुष हॉकी खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। महिलाओं की श्रेणी में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड सलीमा टेटे ने जीता।
विज्ञापन


हार्दिक और सलीम को बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया। साथ ही 25-25 लाख रुपये भी दिए गए। इतना ही नहीं, हार्दिक ने साल (2023) के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर होने के लिए अजीत पाल सिंह अवॉर्ड भी जीता। उन्हें इनाम के तौर पर पांच लाख रुपये भी मिले।
विज्ञापन


हरमनप्रीत सिंह सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुने गए
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरममप्रीत सिंह सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुने गए और उन्हें परगट सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें भी इनाम के तौर पर पांच लाख रुपये दिए गए। वहीं, भारत के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश को साल का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। उन्हें बलजीत सिंह गोलकीपर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। श्रीजेश ने इस मामले में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड खिलाड़ी
बेस्ट फॉरवर्ड खिलाड़ी के लिए धनराज पिल्लै अवॉर्ड युवा स्ट्राइकर अभिषेक ने जीता। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते सितारे (पुरुष) के लिए जुगराज सिंह पुरस्कार अरायजीत सिंह हुंडल ने जीता। वहीं, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते सितारे (महिला) के लिए असुंता लाकड़ा पुरस्कार दीपिका सोरेंग को मिला। ये अंडर-21 हॉकी खिलाड़ियों के लिए हैं। दोनों विजेता खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर 10-10 लाख रुपये मिले।

अशोक कुमार को ध्यानचंद पुरस्कार
इस समारोह में शीर्ष पुरस्कार हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड का रहा, जिसे उनके (ध्यानचंद) बेटे अशोक कुमार ने जीता। अशोक को 30 लाख रुपये से सम्मानित किया गया। इस साल के लिए कुल इनामी राशि 7.56 करोड़ रुपये की थी।  

हार्दिक और सलीमा ने क्या कहा?
हार्दिक ने सम्मानित होने के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि जब आप कोई व्यक्तिगत पुरस्कार जीतते हैं तो जिम्मेदारी बढ़ जाती है लेकिन यह हमारा पेशा है। हम साल में 300 दिन हॉकी जीते हैं और इन उपलब्धियों को हासिल करने के कारण ही जब किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी को इस तरह की प्रशंसा मिलती है, तो उसे पता होना चाहिए कि पूरी टीम उस पर भरोसा कर रही है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं अच्छा कर रहा हूं, लेकिन हमारा मुख्य ध्यान टीम पर है क्योंकि हॉकी एक टीम गेम है।'

वहीं, सलीमा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें देश के लिए और अधिक सम्मान अर्जित करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा- जब भी मुझे भारतीय जर्सी पहनने और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैदान पर उतरने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। यह पुरस्कार मुझे हर दिन और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा ताकि मैं आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकूं और देश को गर्व महसूस करा सकूं।

समारोह की ऐसे हुई शुरुआत
समारोह की शुरुआत माइलस्टोन अवार्ड्स 2023 से हुई, जिसमें विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक, नीलकंठ शर्मा, सुमित, कृष्ण बहादुर पाठक, उदिता, सलीमा और गुरजंत सिंह ने 100 अंतरराष्ट्रीय कैप पूरे करने के लिए एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी जीती। निक्की प्रधान, अमित रोहिदास, ललित कुमार उपाध्याय और नेहा को भी 150 अंतरराष्ट्रीय कैप पूरे करने के लिए 1.5 लाख रुपये और एक ट्रॉफी प्रदान की गई।

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
हरमनप्रीत सिंह को 200 अंतरराष्ट्रीय कैप पूरे करने के लिए दो लाख रुपये और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता को 250वीं कैप हासिल करने के लिए एक ट्रॉफी के साथ 2.5 लाख रुपये दिए गए। श्रीजेश को 300वीं अंतरराष्ट्रीय कैप अर्जित करने के लिए एक ट्रॉफी के साथ तीन लाख रुपये दिए गए।

पिछले साल, स्ट्राइकर वंदना कटारिया अपनी 300वीं अंतरराष्ट्रीय कैप अर्जित करने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी बनीं और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। 350 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मनप्रीत सिंह को 3.5 लाख रुपये और एक ट्रॉफी प्रदान की गई।

व्यक्तिगत उपलब्धि पुरस्कारों की दूसरी श्रेणी में, दीपिका, मोहित एचएस, अन्नू, अंजलि बरवा, मनिंदर सिंह, दीपिका सोरेंग, मनदीप सिंह, सलीमा, संगीता कुमारी और हरमनप्रीत सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 

सविता, जिन्हें दिसंबर में एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था, को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि हार्दिक जिन्हें एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था, उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

इन्हें भी सम्मान मिला
जूनियर एशिया कप 2023 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जूनियर पुरुष और महिला टीमों को भी सम्मानित किया गया, प्रत्येक खिलाड़ी को दो-दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला और सहयोगी स्टाफ के सभी सदस्यों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। एचआई ने हॉकी 5एस एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीमों - पुरुष और महिला - को भी सम्मानित किया। प्रत्येक खिलाड़ी को दो-दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये दिए गए।

हांगझोऊ में शानदार प्रदर्शन का इनाम
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष टीम और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 की स्वर्ण पदक विजेता महिला टीम को प्रत्येक खिलाड़ी के लिए तीन लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के लिए 1.5 लाख रुपये से सम्मानित किया गया। भारतीय पुरुष टीम को 19वें एशियाई खेल हांगझोऊ 2022, चीन में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया गया।


प्रत्येक खिलाड़ी को पांच लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के लिए 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम को प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये और स्टाफ को 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed