{"_id":"544149aa-a119-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"hockey-india-appointed-matthew-tredrea-as-scientific-advisor-for-womens-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी टीम में जज्बा पैदा करेंगी मैथ्यू ट्रेड्रिया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला हॉकी टीम में जज्बा पैदा करेंगी मैथ्यू ट्रेड्रिया
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 22 Apr 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू ट्रेड्रिया को भारतीय महिला हॉकी टीम का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
26 बरस के ट्रेड्रिया पर टीम को जून 2013 में होने वाले विश्व लीग तीसरे दौर और जुलाई में जूनियर महिला विश्व कप से पहले शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट बनाने की जिम्मेदारी होगी।
हॉकी इंडिया के नरिंदर बत्रा ने कहा कि मैथ्यू ट्रेड्रिया की नियुक्ति राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों की फिटनेस का स्तर बेहतर करने की दिशा में अहम कदम है।
उन्होंने कहा, ‘हमारी सीनियर और जूनियर टीमें एफआईएच विश्व लीग के तीसरे दौर और 2013 जूनियर महिला विश्व कप की तैयारी में जुटी है।
ट्रेडिया हमारे खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस का स्तर बेहतर करेंगे।’
भारतीय महिला हॉकी टीम से जुड़ने से पहले वह न्यूकैसल नाइट्स, ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर रग्बी लीग क्लब के साथ दो साल काम कर चुके हैं।