{"_id":"697b59660a288cd7f8057898","slug":"hockey-india-announce-probables-for-national-coaching-camp-ahead-of-fih-pro-league-manpreet-singh-name-missing-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey India: राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए संभावित पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की सूची जारी, मनप्रीत शामिल नहीं","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey India: राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए संभावित पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की सूची जारी, मनप्रीत शामिल नहीं
Thu, 29 Jan 2026 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:28 PM IST
सार
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इसमें मनप्रीत सिंह का नाम शामिल नहीं हैं। मनप्रीत भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं, लेकिन संभावित खिलाड़ियों में उनका नाम नहीं होना हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय हॉकी के सबसे जाने-माने खिलाड़ियों में से एक और मध्यपंक्ति के दिग्गज खिलाड़ी मनप्रीत सिंह का नाम आगामी एफआईएच प्रो लीग सत्र से पहले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए चुने गए 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को संभावित खिलाड़ियों की सूची घोषित की। प्रो लीग का सत्र अगले महीने राउरकेला में शुरू होगा।
विज्ञापन
15 वर्ष में पहली बार मनप्रीत को नहीं मिली जगह
दो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीमों के सदस्य और 33 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान मनप्रीत 15 वर्षों में पहली बार शिविर के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं बना पाए हैं। वह हॉकी इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष दिलीप टिर्की के साथ 412 मैचों के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने से सिर्फ एक मैच दूर हैं। राउरकेला में 10 से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों से पहले एक से सात फरवरी तक यह शिविर आयोजित किया जाएगा। गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को भी संभावित टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि प्रिंसदीप सिंह को पिछले साल के आखिर में राजगीर में जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के कारण सीनियर टीम में जगह मिली है।

बेल्जियम के खिलाफ शुरू करेगी अभियान
इसके अतिरिक्त पूवन्ना चंदुरा बोबी, यशदीप सिवाच और अमनदीप लाकड़ा रक्षा पंक्ति में नए खिलाड़ी हैं, जबकि रोसन कुजुर को जूनियर एशिया कप में प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। पिछले सत्र में नौ टीमों में आठवें स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम 11 फरवरी को बेल्जियम के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी, जिसके एक दिन बाद अर्जेंटीना के खिलाफ मैच होगा। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम 14 फरवरी को फिर से बेल्जियम और उसके एक दिन बाद अर्जेंटीना के खिलाफ मैच खेलेगी।
इसके बाद टीम होबार्ट जाएगी जहां वह स्पेन (21 और 24 फरवरी) और ऑस्ट्रेलिया (22 और 25 फरवरी) से भिड़ेगी। टूर्नामेंट का यूरोपीय चरण जून में होगा। मुख्य कोच क्रैग फुल्टोन ने कहा कि संभावित खिलाड़ियों में बड़ी संख्या में बदलाव इसलिए किए गए क्योंकि इस साल के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए खिलाड़ियों को रोटेट करने का यह सही समय है।

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
गोलकीपर: पवन, सूरज करकेरा, मोहित शशिकुमार, प्रिंसदीप सिंह।
डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप ज़ेस, अमनदीप लाकड़ा।
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांता शर्मा, रोसन कुजूर।
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह।