फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India: 20-member India-A team announced for Europe tour, Hockey India made Sanjay captain

Hockey India: यूरोप दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारत-ए टीम का एलान, हॉकी इंडिया ने इन्हें बनाया कप्तान

Tue, 01 Jul 2025 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

हॉकी इंडिया ने कहा, 'इन मैचों से भारतीय हॉकी की प्रतिभाओं के पूल की गहराई और तैयारी का पता चलेगा। वे सीनियर टीम के लिये भी पूल का हिस्सा बन सकेंगे।'

विज्ञापन
Hockey India: 20-member India-A team announced for Europe tour, Hockey India made Sanjay captain
हॉकी इंडिया - फोटो : Hockey India Twitter

विस्तार

हॉकी इंडिया ने आठ से 20 जुलाई तक आठ मैचों के यूरोप दौरे के लिये 20 सदस्यीय भारत ए पुरूष टीम का एलान कर दिया है। हॉकी इंडिया ने कहा कि यह दौरा उदीयमान और अनुभवी खिलाड़ियों को उपयोगी अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर देने के लिये आयोजित किया गया है। भारत ए टीम फ्रांस, आयरलैंड और नीदरलैंड के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी, जबकि इंग्लैंड और बेल्जियम के खिलाफ एक-एक मैच खेलना है।
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने कहा, 'इन मैचों से भारतीय हॉकी की प्रतिभाओं के पूल की गहराई और तैयारी का पता चलेगा। वे सीनियर टीम के लिये भी पूल का हिस्सा बन सकेंगे।' भारत ए टीम की कमान संजय के हाथ में होगी जबकि एम रबिचंद्र सिंह उपकप्तान होंगे। गोलकीपर अंकित मलिक, डिफेंडर सुनील जोजो और फॉरवर्ड सुदीप चिरमाको स्टैंडबाय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच शिवेंद्र सिंह ए टीम के कोच होंगे जो आठ जुलाई को आयरलैंड से पहला मैच खेलेगी। शिवेंद्र ने कहा, 'यह दौरा हमारे खिलाड़ियों के लिये अहम प्लेटफॉर्म होगा जिसमें उन्हें यूरोपीय हॉकी के ढांचे, स्वरूप और प्रवाह के बारे में पता चलेगा।'

भारत-ए टीम:
  • गोलकीपर : पवन, मोहित एच शशिकुमार।
  • डिफेंडर : प्रताप लाकड़ा, वरूण कुमार, अमनदीप लाकड़ा, प्रमोद, संजय (कप्तान)।
  • मिडफील्डर : पूवन्ना चंदुरा बॉबी, मोहम्मद राहील मौसीन, एम रविचंद्र सिंह, विष्णुकांत सिंह, प्रदीप सिंह, राजिंदर सिंह।
  • फॉरवर्ड : अंगदबीर सिंह, बॉबी सिंह धामी, मनिंदर सिंह, वेंकटेश केंचे, आदित्य अर्जुन लाठे, सेल्वम कार्ति, उत्तम सिंह।
  • स्टैंडबाय : अंकित मलिक, सुनील जोजो, सुदीप चिरमाको।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed