{"_id":"68341ce7d63a1803bf00a3d3","slug":"four-nation-junior-women-s-hockey-tournament-india-defeated-uruguay-3-2-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Junior Women's Hockey: चार देशों की जूनियर महिला हॉकी टूर्नामेंट, भारत ने उरुग्वे को 3-2 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Junior Women's Hockey: चार देशों की जूनियर महिला हॉकी टूर्नामेंट, भारत ने उरुग्वे को 3-2 से हराया
Mon, 26 May 2025 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोसारियो (अर्जेंटीना)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोसारियो (अर्जेंटीना)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 26 May 2025 01:19 PM IST
सार
भारत ने आखिरी क्वार्टर में चार मिनट के अंदर कनिका के दो गोल से वापसी की। कनिका ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और फिर मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कनिका सिवाच के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में उरुग्वे को 3-2 से हराया। भारत के इस रोमांचक मुकाबले में कनिका (46वां और 50वां मिनट) के अलावा सोनम (21वां) ने गोल किये। उरुग्वे के लिए मिलाग्रोस सेगल (तीसरा) और अगस्टिना मैरी (24वां) ने गोल किए। I
उरुग्वे ने तीसरे मिनट में ही सेगल के पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त हासिल कर ली। सोनम ने दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलायी। इसके तीन मिनट के बाद ही मैरी ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर उरुग्वे को फिर से बढ़त दिला दी।
भारत ने आखिरी क्वार्टर में चार मिनट के अंदर कनिका के दो गोल से वापसी की। कनिका ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और फिर मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिला दी जो आखिर तक कायम रही। भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को मेजबान अर्जेंटीना से होगा।