फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Former hockey player PR Sreejesh became emotional after Padma Bhushan award thanks coach and country

PR Sreejesh: पद्म भूषण सम्मान मिलने पर भावुक हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, बोले - देश ने काफी कुछ दिया

Sun, 26 Jan 2025 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 26 Jan 2025 03:50 PM IST
सार

श्रीजेश का नाम उन पांच खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले साल पेरिस ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
Former hockey player PR Sreejesh became emotional after Padma Bhushan award thanks coach and country
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण दिए जाने की घोषणा की गई थी और यह अनुभवी गोलकीपर इस सम्मान को पाने से काफी भावुक है। श्रीजेश मेजर ध्यानचंद के बाद यह पुरस्कार पाने वाले भारत के दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं। श्रीजेश का कहना है कि उन्होंने पिछले 20 वर्षों में भारतीय हॉकी के लिए जो कुछ भी किया है, उससे कहीं ज्यादा देश ने उन्हें लौटाया है। 
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद के बाद पद्म भूषण पाने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी 
भारत के महानतम गोलकीपरों में शुमार श्रीजेश को पता ही नहीं था कि मेजर ध्यानचंद (1956) के बाद पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाले वह दूसरे हॉकी खिलाड़ी है और इस उपलब्धि ने उन्हें भावुक कर दिया। श्रीजेश का नाम उन पांच खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले साल पेरिस ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता और पत्नी को किया फोन 
श्रीजेश ने कहा, मुझे सुबह खेल मंत्रालय से फोन आया था लेकिन शाम तक आधिकारिक घोषणा होने का इंतजार था। इतने समय सब कुछ फ्लैशबैक की तरह दिमाग में चल रहा था। मैं राउरकेला में हॉकी इंडिया लीग का मैच देख रहा था जब पुरस्कारों की घोषणा हुई। मैने पहला कॉल केरल में माता पिता और पत्नी को किया जिनके बिना यह सफर संभव नहीं था। इसके बाद हरेंद्र सर को फोन किया जिनके मार्गदर्शन में मैने भारत की जूनियर टीम में पदार्पण किया था।
विज्ञापन

श्रीजेश ने कहा, करियर से विदा लेने के बाद अब यह सम्मान मिलने से मुझे महसूस हो रहा है कि पिछले 20 साल में भारतीय हॉकी के लिए जो कुछ मैने किया है, देश उसके लिए मुझे सम्मानित कर रहा है। मैं देश को धन्यवाद बोलना चाहता हूं। जितना मैने दिया, देश ने मुझे उससे ज्यादा लौटाया है।

यह पूछने पर कि ध्यानचंद के बाद यह सम्मान पाने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बनकर कैसा लग रहा है, उन्होंने कहा कि वह इस बात से अनभिज्ञ थे लेकिन बाद में मीडिया के जरिये ही पता चला तो यकीन नहीं हुआ। भारत की अंडर 21 पुरुष टीम के कोच बने श्रीजेश ने कहा, मुझे पता नहीं था कि मैं ध्यानचंद जी के बाद यह पुरस्कार पाने वाला दूसरा हॉकी खिलाड़ी हूं। सपने जैसा लग रहा है। भारत का हॉकी में इतना सुनहरा इतिहास रहा है और हमने इतने महान खिलाड़ी विश्व हॉकी को दिए हैं। ऐसे में ध्यानचंद जी के बाद मुझे यह पुरस्कार मिलना मेरे लिये बहुत बड़ी बात है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed