फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   former and current players demands Bharat Ratna award from Central Government for Major Dhyanchand

पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने की मांग, केंद्र सरकार दे मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न

Sat, 16 Sep 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 16 Sep 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
former and current players demands Bharat Ratna award from Central Government for Major Dhyanchand
मेजर ध्यानचंद

मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिया जाए। इसके साथ ही बुंदेलखंड में सभी खेलों को सरकार संसाधन और खेल मैदान उपलब्ध कराए। यह कहना है कई पूर्व व वर्तमान खिलाड़ियों को। अमर उजाला से बातचीत में इन खिलाड़ियों ने कहा कि दद्दा ध्यानचंद की नगरी से हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन सहित तमाम खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उभरे है, लेकिन बावजूद इसके यहां के स्थानीय खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ेंः- अशोक ध्यानचंद का बड़ा खुलासा- राजनीति का शिकार हुए दद्दा, नहीं मिला ये सम्मान

सरकार से नहीं मिलता प्रोत्साहन
उत्तर प्रदेश महिला हाकी टीम की सदस्या अनीस आब्दी ने कहा, 'बुंदेलखंड में हॉकी के संसाधनों की बहुत कमी है। कई खिलाड़ी जो बेहद प्रतिभाशाली है, लेकिन गरीब है। उन्हें सरकार की ओर से कोई प्रोत्साहन नहीं मिलता है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को सुविधाएं मिले और हाकी जादूगर को भारत रत्न।'
विज्ञापन


करना पड़ता है संघर्ष
भारतीय जूनियर हाकी टीम के सदस्य शिवम आनंद कुशवाहा  ने कहा, 'पहले से हाकी के संसाधनों में सुधार आया है। लेकिन कुश्ती, फुटबाल, एथलेटिक्स सहित लगभग कई खेलों में संसाधनों का अभाव है। ऐसे में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed