फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Fih Pro League Suspended Until 15 April Due To Kovid 19

एफआईएच ने प्रो लीग को 15 अप्रैल तक किया निलंबित, भारत का मुकाबला अगले महीने जर्मनी से

Sat, 14 Mar 2020 09:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 14 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Fih Pro League Suspended Until 15 April Due To Kovid 19
हॉकी में कोरोनावायरस का कहर - फोटो : ट्विटर
अंतररराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए शनिवार को एफआईएच प्रो लीग के मैचों को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया। इस लीग में दुनिया की नौ शीर्ष हॉकी टीमें शिरकत कर रही हैं।  एफआईएच ने यह जानकारी लुसाने से अपने मुख्यालय से दी।
विज्ञापन


भारतीय टीम भी एफआईएच प्रो लीग में खेलती है जिसे अगले मुकाबले में 25-26 अप्रैल को बर्लिन में जर्मनी से खेलना है। भारत की पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में अब तक अपने घर में तीन देशों नीदरलैंड, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डबल हेडर मैच खेल चुकी है।
विज्ञापन


एफआईएच ने कहा कि उसने यह निर्णय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सिफारिशों, सूचना और दुनिया भर में कई देशों की सरकारों और स्थानीय अधिकारियों द्वारा लिए गए फैसलों के आधार पर किया है। एफआईएच ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और सभी भाग लेने वाले राष्ट्रीय संघों ने खेले जा रहे एफआईएच हॉकी प्रो लीग के सभी मैचों को तुरंत प्रभाव से 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईएच प्रो लीग ने साफ किया कि इसका कोई भी मैच टोक्यो ओलंपिक के बाद नहीं होगा। एफआईएच प्रो लीग के हर मैच से पहले स्थिति की समीक्षा की जाएगी और जिस देश में ये मैच होंगे उसकी सरकार की इजाजत ली जाएगी। एफआईएच प्रो लीग के  सभी मैच अप्रैल के आखिर और ओलंपिक पहले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed