फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH Pro League:  India vs Netherlands matct ends wit 3-3 draw

FIH Pro League: शूटआउट में भारत ने नीदरलैंड को 3-1 से हराया, बटोरे दो बोनस प्वाइंट्स

Sun, 19 Jan 2020 06:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 19 Jan 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
FIH Pro League:  India vs Netherlands matct ends wit 3-3 draw
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने एफआईएच प्रो लीग में शानदार शुरुआत करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की टीम नीदरलैंड को दूसरे मैच में शूटआउट में 3-1 से हरा दिया। इसके पहले दोनों टीमों का स्कोर स्कोर 3-3 से बराबर था। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने इससे पहले शनिवार को शुरूआती मैच में नीदरलैंड को 5-2 से मात दी थी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


भारत अब दो मैचों में पांच अंक लेकर शीर्ष पर है लेकिन नियमित समय तक स्कोर बराबर रहने के कारण नीदरलैंड को भी एक अंक मिल गया। दूसरे मैच में मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम 1-3 से पीछे चल रही थी। चौथे और आखिरी क्वार्टर में मनदीप सिंह (51वां) और रूपिंदर पाल सिंह (54वां) ने गोल करके टीम को बराबरी तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इससे पहले ललित उपाध्याय ने 25वें मिनट मे भारत के लिए पहला गोल किया था। नीदरलैंड के लिये वीरडेन वान डेर मिंक (24वां), जेरोन हर्ट्सबर्ग (26वां) और केलेरमैन ब्योर्न (27वां) ने गोल किए। शूटआउट में विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह और गुरजंत सिंह ने गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर चूक गए। 

डच टीम के लिए मिरको प्रूज्सेर ने गोल दागा जबकि ग्लेन शरमैन, थियरे ब्रिंकमैन और जेरोन हर्ट्सबर्ग के निशाने चूके। भारत ने शनिवार के मैच वाली अपनी लय कायम रखते हुए शुरू से ही कई मौके बनाये लेकिन नीदरलैंड ने दूसरे क्वार्टर में गोल करके बढत बना ली। वान डेर वीरडेन ने पेनल्टी कार्नर पर पहला गोल किया। 

भारतीय टीम ने हालांकि अगले ही मिनट वापसी की जब ललित ने करीब से फील्ड गोल किया। न्यूजीलैंड ने 26वें मिनट में एक और गोल करके फिर बढत बना ली। हर्ट्सबर्ग के इस गोल के बाद ब्योर्न ने 27वें मिनट में डच टीम के लिये तीसरा गोल किया। दो गोल से पिछड़ने के बाद आखिरी क्वार्टर में भारत ने प्रयास तेज किया जिसका फायदा भी मिला। 

पहले मनदीप ने 51वें मिनट में पेनल्टी कार्नर नाकाम रहने पर रिबाउंड पर गोल किया। इसके चार मिनट बाद भारत को मिला पेनल्टी कार्नर रूपिंदर ने तब्दील किया। आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले नीदरलैंड को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारत ने उसे बचा लिया। 

अब विश्व चैम्पियन बेल्जियम आठ और नौ फरवरी को खेलेगी जबकि 22 और 23 फरवरी को मेजबान को आस्ट्रेलिया से खेलना है। भारत इसके बाद जर्मनी (25 और 26 अप्रैल) और ब्रिटेन (दो और तीन मई) में खेलेगा। स्वदेश लौटने पर 23 और 24 मई को न्यूजीलैंड से खेलना है और फिर पांच और छह जून को अर्जेंटीना में खेलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed