फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH Pro League India got second consecutive defeat in FIH Pro League Britain won

FIH Pro League: भारत को एफआईएच प्रो लीग में मिली लगातार दूसरी हार, ब्रिटेन ने दी शिकस्त

Sat, 27 May 2023 11:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 27 May 2023 11:21 PM IST
सार

भारत की यह लगातार दूसरी हार है। छठे मिनट में टिमोथी ने मेजबान टीम का खाता खोला लेकिन सात मिनट बाद हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर बराबरी दिला दी। 

विज्ञापन
FIH Pro League India got second consecutive defeat in FIH Pro League Britain won
भारत बनाम ब्रिटेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) प्रो लीग के यूरोपीय चरण में शनिवार को ब्रिटेन के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले भारतीय टीम को बेल्जियम ने 2-1 से हराया था। भारत की यह लगातार दूसरी हार है। छठे मिनट में टिमोथी ने मेजबान टीम का खाता खोला लेकिन सात मिनट बाद हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर बराबरी दिला दी। 
विज्ञापन


सोरबी थामस ने 31वें मिनट में ब्रिटेन का दूसरा गोल किया। दो मिनट बाद ली मोर्टन ने ब्रिटेन की बढ़त 3-1 कर दी। एक बार फिर हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल (42वां मिनट) किया। अब हरमनप्रीत के प्रो लीग में सर्वाधिक 35 गोल हो गए हैं। 53वें मिनट में ब्रिटेन का चौथा गोल निकोलस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed