फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH Pro League Belgium defeats Indian Men Hockey team in Penalty shoot-out

एफआईएच प्रो लीग: भारत की पुरुष हॉकी टीम को शूटआउट में बेल्जियम से 1-3 से शिकस्त; लगातार दूसरी हार से मायूसी

Sun, 26 May 2024 12:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 26 May 2024 12:17 PM IST
सार

बेल्जियम के एंटवर्प में खेले जा रहे एफआईएच प्रो लीग में भारत की पुरुष टीम को निराशा हाथ लगी है। बेल्जियम के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 1-3 से हार का स्वाद चखना पड़ा।

विज्ञापन
FIH Pro League Belgium defeats Indian Men Hockey team in Penalty shoot-out
पुरुष हॉकी टीम शूटआउट में बेल्जियम से 1-3 से हारी - फोटो : एएनआई/ हॉकी इंडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग में 2-2 की बराबरी के बाद शूटआउट में बेल्जियम से 1-3 से हार मिली। अराईजीत सिंह ने 11वें मिनट में बढ़त दिला दी पर फेलिक्स ने 30वें मिनट में स्काेर 1-1 कर दिया। फ्लोरेंट (50वें मिनट) ने बेल्जियम को बढ़त दिलाई पर सुखजीत (57वें मिनट) में स्कोर 2-2 कर दिया। शूटआउट में सुखजीत ही भारत के लिए गोल कर सके जबकि विवेक सागर, अभिषेक और अराईजीत चूक गए। इस बीच महिला टीम को प्रो लीग के बेल्जियम से 1-2 से हार मिली। बेल्जियम के खिलाफ यह टीम की लगातार दूसरी हार है। 
विज्ञापन


दुनिया में छठे नंबर पर मौजूद भारत एक अंक लेने के चक्कर में शूटआउट में 1-3 से हार गया। तीसरे नंबर पर काबिज बेल्जियम ने दो अंक हासिल किए, जिसमें शूटआउट जीतने का बोनस अंक भी शामिल है। अराईजीत सिंह हुंदल ने 11वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल करके भारत को बढ़त दिलाई, लेकिन फेलिक्स डेनेयर (30वें मिनट) ने हाफ टाइम से कुछ सेकंड पहले पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी हासिल कर ली। फ्लोरेंट वान औबेल ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बेल्जियम को पहली बार मैच में आगे पहुंचाया, लेकिन सुखजीत सिंह (57वें) ने निर्धारित समय खत्म होने से तीन मिनट पहले स्कोर बराबर कर दिया। शूटआउट में भारत के लिए केवल सुखजीत सिंह ने गोल किया, जबकि विवेक सागर प्रसाद, अभिषेक और अरजीत सिंह हुंदल चूक गए। बेल्जियम के लिए विलियम घिसलेन, फ्लोरेंट वान ऑबेल और गौथियर बोकार्ड ने लक्ष्य हासिल किया जबकि आर्थर डी स्लोओवर चूक गए।
विज्ञापन


भारत शुक्रवार को अपने पहले मैच में बेल्जियम से 1-4 से हार गया था। इससे पहले हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बुधवार को शूटआउट में अर्जेंटीना को 5-4 से हराया था। यह बेल्जियम की आक्रामक गोलकीपिंग ही थी जिसने उन्हें रोमांचक मुकाबले में पहुंचाया लेकिन भारत अपनी पिछली हार का बदला नहीं ले सका। अब रविवार को भारत अर्जेंटीना के खिलाफ खेलने उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed