{"_id":"66649d3dc0c93c32b3037358","slug":"fih-pro-hockey-league-indian-women-s-team-lost-2-4-to-germany-seventh-consecutive-defeat-in-fih-pro-league-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIH Pro Hockey League: भारतीय महिला टीम जर्मनी से 2-4 से हारी, एफआईएच प्रो लीग में लगातार सातवीं हार","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
FIH Pro Hockey League: भारतीय महिला टीम जर्मनी से 2-4 से हारी, एफआईएच प्रो लीग में लगातार सातवीं हार
Sat, 08 Jun 2024 11:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:34 PM IST
सार
भारत पिछले महीने एंटवर्प में बेल्जियम और अर्जेंटीना के खिलाफ अपने सभी चार मैच हार गया था। टीम को बीते सप्ताहांत यहां जर्मनी (1-3) और ग्रेट ब्रिटेन (2-3) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
विस्तार
भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में लगातार छह हार का क्रम शनिवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 2-4 से मैच गंवा कर रोकने में विफल रही। भारतीय टीम दो गोल की बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी जिससे उसे प्रो लीग में लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा।
सुनिलिता टोप्पो (नौवें मिनट) और दीपिका (15वें मिनट) ने शुरुआती क्वार्टर में बेहतरीन मैदानी गोल करके हरेंद्र सिंह की टीम के लिए अच्छा मौका बनाया था लेकिन जर्मनी की विक्टोरिया हस (23वें और 32वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर बराबर कर दिया।
इसके बाद स्टिन कुर्ज (51वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और फिर 55वें मिनट में जूल ब्लूएल ने मैदान गोल दाग कर जर्मनी की जीत पक्की कर दी। भारत पिछले महीने एंटवर्प में बेल्जियम और अर्जेंटीना के खिलाफ अपने सभी चार मैच हार गया था। टीम को बीते सप्ताहांत यहां जर्मनी (1-3) और ग्रेट ब्रिटेन (2-3) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम रविवार को इस दौरे का आखिरी मैच ब्रिटेन के खिलाफ खेलेगी।