फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH Nations Cup Hockey: Goalkeeper Savita Poonia, to lead Team India; Deep Grace vice-captain

FIH Nations Cup Hockey: एफआईएच नेशंस कप में भारत की अगुआई करेगी गोलकीपर सविता पूनिया, दीप ग्रेस उप-कप्तान

Wed, 09 Nov 2022 09:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Nov 2022 09:33 PM IST
सार

नवजोत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर हो गई थी। एफआईएच महिला नेशंस कप अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक अहम टूर्नामेंट है क्योंकि इसके चैंपियन को एफआईएच महिला प्रो लीग 2023-2024 सत्र का टिकट मिलेगा।

विज्ञापन
FIH Nations Cup Hockey: Goalkeeper Savita Poonia, to lead Team India; Deep Grace vice-captain
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोलकीपर सविता पूनिया स्पेन के वेलेंसिया में 11 से 17 दिसंबर तक खेले जाने वाले महिला एफआईएच नेशंस कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी। हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट के लिए बुधवार को 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। मिडफील्डर नवजोत की टीम में वापसी हुई है जबकि रक्षापंक्ति की खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का टूर्नामेंट में टीम की उप-कप्तान होंगी।
विज्ञापन

नवजोत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर हो गई थी। एफआईएच महिला नेशंस कप अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक अहम टूर्नामेंट है क्योंकि इसके चैंपियन को एफआईएच महिला प्रो लीग 2023-2024 सत्र का टिकट मिलेगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पूल-बी में चिली, जापान और दक्षिण अफ्रीका के साथ है। भारत टूर्नामेंट के पहले दिन चिली के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल अगस्त में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम 2021-22 एफआईएच प्रो लीग में पहली बार भाग लेते हुए अर्जेंटीना और नीदरलैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर रही थी। 
विज्ञापन

भारतीय टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), बिचू देवी खरीबाम।
डिफेंडर्स: दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी।
मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, सोनिका, ज्योति, नवजोत कौर।
फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed