Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Enjoying my role as a mentor in the Indian team, says striker Vandana Katariya

पिछले 13 साल में काफी कुछ सीखा, अब मेंटर की भूमिका का लुत्फ उठा रही हूं: वंदना कटारिया

Thu, 07 May 2020 08:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 07 May 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Enjoying my role as a mentor in the Indian team, says striker Vandana Katariya

भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर वंदना कटारिया का मानना है कि पिछले 13 साल एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने काफी विकास किया है और अभी वह उस टीम में मेंटर की भूमिका का लुत्फ उठा रही हैं, जिसमें काफी युवा खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन


भारत की सीनियर टीम में 2007 में पदार्पण करने वाली वंदना ने कहा, 'जब मैंने 15 साल की उम्र में शुरू किया था तो हमेशा काफी निडर होकर खेलती थी। मैं अपने कौशल का इस्तेमाल करने का प्रयास करती थी, जितना अधिक संभव को गेंद को अपने पास रखने का प्रयास करती थी और फिर गोल करने का प्रयास करती थी, लेकिन समय के साथ मैंने महसूस किया कि आप इस तरह नहीं खेल सकते, विशेषकर तब जब खेल में इतना बदलाव आया हो। मुझे भी बदलाव लाना था।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अब अनुभव के साथ और टीम में इतने सारे युवा खिलाड़ियों के आने से मैं कुछ हद तक उन्हें मेंटर करने का पूरा लुत्फ उठा रही हूं। मुझे पता है कि मेरे पास अनुभव है जो युवा खिलाड़ियों के लिए मददगार हो सकता है और मैं मैदान पर उनके सामने आने वाले विभिन्न हालात और ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए इसे लेकर उनसे बात करती रहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं चाहती हूं कि जैसा मैंने कहा वे बिलकुल वैसा ही करें, लेकिन मेरी अनुभव का इस्तेमाल करने का प्रयास करें और सोचें कि वे क्या फैसले कर सकते हैं।' कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ट्रेनिंग गतिविधियां बंद हैं और ऐसे में वंदना ने कहा कि उनका ध्यान शारीरिक फिटनेस और विरोधियों का विश्लेषण करने पर है।


उन्होंने कहा, 'बेशक हम सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण मैदान पर हॉकी खेलना है लेकिन इस समय ने हमें अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देने का मौका दिया है जो टीम को सफल बना सकते हैं। हम मैदान पर नहीं उतर पाए हैं लेकिन हमारा दिमाग हमेशा मैदान पर रहता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed