{"_id":"ea47703c-803a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"drama-over-india-to-participate-in-azlan-shah-hockey","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भेजने पर मंत्रालय और हॉकी इंडिया में उठापटक","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
टीम भेजने पर मंत्रालय और हॉकी इंडिया में उठापटक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में टीम भेजने को लेकर खेल मंत्रालय और हॉकी इंडिया के बीच मंगलवार को जमकर नाटक खेला गया। साई ने नौ से 17 मार्च तक इपोह (मलेशिया) में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का खर्च उठाने से इंकार कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए हॉकी इंडिया ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को रोक दिया। जब इसका पता खेल मंत्रालय को लगा तो उन्होंने साई को टीम का खर्च उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया दानिश मुजतबा की अगुवाई में दूसरे दर्जे की टीम की घोषणा कर चुका है। टूर्नामेंट के लिए साई को सिर्फ टीम की हवाई यात्रा का खर्च उठाना था। रहने व खाने का खर्च आयोजकों की ओर से उठाया जा रहा है। लेकिन साई ने यह खर्च भी उठाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के मुताबिक उन्होंने इस बारे में साई के डीजी गोपाल कृष्ण से बात की लेकिन उन्होंने भी इंकार कर दिया। इसके बाद 2009 व 2010 में यह टूर्नामेंट को जीतने वाली भारतीय टीम को इपोह नहीं भेजने का निर्णय ले लिया गया। साई सूत्रों की मानें तो एसीटीसी की बैठक में हॉकी इंडिया का बजट 11.77 करोड़ रुपये इस वर्ष के लिए निर्धारित है। जो पूरा खर्च किया जा चुका है। साथ ही इस टूर्नामेंट को एसीटीसी में मंजूरी भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
खुद हॉकी इंडिया इस टूर्नामेंट में टीम अपने खर्च पर भेजने की बात कही थी। जिसके चलते सरकारी सहायता नहीं देने की बात कही गई। बात बढ़ते देख खेल मंत्रालय को बीच में उतरना पड़ा। उन्होंने साई को इस टूर्नामेंट के लिए हवाई यात्रा का खर्च उठाने के निर्देश दिए।