फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   dhyanchand was a master of strong wrist and a dribling in the hockey   

फ्लैश बैक: ध्यानचंद की मजबूत कलाइयों और ड्रिब्लिंग की दुनिया थी कायल 

Thu, 05 Oct 2017 01:36 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 05 Oct 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
 dhyanchand was a master of strong wrist and a dribling in the hockey   
ध्यानचंद - फोटो : sportskeeda
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के पास कभी तेजी नहीं थी। वो अक्सर धीमा दौड़ते थे। लेकिन उनके पास गोल के लिए गैप पहचानने की विशेष समझ थी। डी में एक बार घुसने के बाद वह इतनी तेजी से पावर फुल शॉट लगाते थे कि दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ गोलकीपरों के लिए भी कोई मौका नहीं रहता था। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- ध्यानचंद एक नजर में: हॉकी के जादूगर के बारे में जानें 5 मुख्य बातें 

ध्यानचंद की इन खूबियों का खुलासा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आईएनएस दारा ने वर्ल्ड हॉकी मैगजीन में किया था। 1936 के बर्लिन ओलंपिक में दारा ध्यानचंद के साथ खेले थे। बाद में वह पाकिस्तान के कप्तान भी बने। दारा ने कहा था कि बाएं तरफ ध्यानचंद के भाई रूप सिंह और दाएं तरफ ध्यानचंद की बाल पासिंग का उनको काफी फायदा हुआ। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- जानिए, सचिन तेंदुलकर कैसे हो गए भारत रत्न के लिए ध्यानचंद से आगे  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जाता है कि ध्यानचंद की मजबूत कलाईयों और ‌ड्रिब्लिंग का विपक्षी खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं रहता ‌था। वह दिमाग से हॉकी खेलते थे। उनकी नजर हॉकी के मैदान में वैसी रहती थी जैसे कोई शतरंज खिलाड़ी की नजर शतरंज बोर्ड पर रहती है। उनको बिना देखे एहसास हो जाता ‌था कि मैदान के किस हिस्से में उनके सहयोगी खिलाड़ी और विपक्षी ‌खिलाड़ी मूव कर रहे हैं। 

ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed