फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   dhyanchand still waiting for biopic even though their mou done 5 year before 

बायोपिक के इस दौर में ध्यानचंद को है एक फिल्म का इंतजार 

Mon, 02 Oct 2017 02:02 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 02 Oct 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
dhyanchand still waiting for biopic even though their mou done 5 year before 
ध्यानचंद - फोटो : The indian express
मीडिया की प्रशंसा और ग्लैमर के बीच आज विभिन्न खेलों के सर्वोच्‍च सितारों के पास पैसों की कमी नहीं है। उन्हें प्रशंसकों की तारीफ भी भरपूर मिल रही है। उन पर फिल्में भी बनाई जा रही है। ये इन खिलाड़ियों की किस्मत है कि उन्होंने इस दौर में जन्म लिया, जहां मीडिया ने उन्हें हर पल सिर आंखों पर बिठाया है। सूचना क्रांति के इस युग में ट्विटर-फेसबुक और इंस्टाग्राम में खिलाड़ियों के लाखों प्रशंसक है। मीडिया की चकाचौंध के बीच खिलाड़ियों के जीवन की हर अहम खबर सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस देश में एक ऐसा खिलाड़ी भी रहा है जो अपने खेल में असाधारण प्रतिभा का धनी था परंतु उसे मीडिया की वाहवाही नहीं मिली। उसके जीवन में अकूत धन भी नहीं था। और तो और  उसे सरकार का भी साथ नहीं मिला। जी हां हम बात कर रहे हैं हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की, जिसने हॉकी में देश का नाम ऐसा रोशन किया है जो कोई दूसरा खिलाड़ी अपने खेल में न कभी कर पाया था और न कभी कर पाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें:- ध्यानचंद को भारत रत्न देकर क्या देश में हॉकी के स्‍तर को सुधारा जा सकता है
विज्ञापन


ऐसी प्रतिभा के धनी ध्यानचंद को अपने जीवन के अंतिम पलों में आर्थिक संकट का सामना तक करना पड़ा। भारत रत्न देने के नाम पर उसके साथ छल किया गया। इसके अलावा पांच साल पहले ध्यानचंद पर फिल्म बनने के लिए वॉकवाटर प्रोडक्‍शंस ने एक मसौदा उनके बेटे अशोक कुमार के साथ तय किया था। पर यह फिल्म भी आज तक नहीं बन पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- जानिए, सचिन तेंदुलकर कैसे हो गए भारत रत्न के लिए ध्यानचंद से आगे  

सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, मैरी कॉम, पान सिंह तोमर, मिल्‍खा सिंह, अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ियों पर बायोपिक और फिल्में झटपट बन गई लेकिन ध्यानचंद पर अभी तक फिल्म नहीं बन पाई। कभी बजट तो कभी प्रोडक्‍शन हाउस के बदलने से फिल्म का आज तक निर्माण नहीं शुरू हो पाया है। ऑन लाइन मीडिया के मुताबिक अब ध्यानचंद पर फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी बनाएगी। देखना यह है कि धोनी कब तक यह फिल्म तैयार कर पाते हैं और उसमें ध्यानचंद के किरदार के साथ कितना न्याय कर पाते हैं। 

ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed