फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Corona in Sports: 34 infected, including 17 members of the men's hockey team, 128 members were tested

Corona in Sports: पुरुष हॉकी टीम के 17 सदस्यों समेत 34 संक्रमित, 128 सदस्यों के टेस्ट कराए गए

Fri, 21 Jan 2022 11:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jan 2022 11:50 PM IST
सार

साई की ओर से बंगलूरू के हॉकी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में 128 सदस्यों के टेस्ट कराए गए, जिसमें कुल 34 खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ संक्रमित निकले हैं।

विज्ञापन
Corona in Sports: 34 infected, including 17 members of the men's hockey team, 128 members were tested
भारतीय जूनियर हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

एफआईएच प्रो हॉकी लीग की तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कोरोना संक्रमण ने बुरी तरह घेर लिया है। साई सेंटर बंगलूरू में तैयारी कर रही पुरुष हॉकी टीम के 16 सदस्य और एक कोच संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं इसी सेंटर में जूनियर विश्व कप की तैयारियों में जुटी जूनियर महिला हॉकी टीम की 15 सदस्य संक्रमित पाई गई हैं। वहीं सीनियर महिला हॉकी टीम की दो सदस्य संक्रमित हैं।
विज्ञापन


साई की ओर से बंगलूरू के हॉकी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में 128 सदस्यों के टेस्ट कराए गए, जिसमें कुल 34 खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ संक्रमित निकले हैं। पुरुष हॉकी टीम के संक्रमित निकले सक्षी 17 सदस्यों किसी तरह लक्षण नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अप्रैल में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारियां कर रहीं 15 महिलाओं में 12 को लक्षण हैं जबकि तीन को कोई लक्षण नहीं है। सीनियर महिला हॉकी टीम की एक सदस्य और एक मैस्यूजी को लक्षण हैं। साई ने सभी को एकांतवास में भेजकर उनका उपचार शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed