फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Corona defeated: Seven members of the Indian women hockey team, including Captain Rani, defeat epidemic

कोरोना को मात: कप्तान रानी समेत भारतीय महिला हॉकी टीम के सात सदस्यों ने किया महामारी को परास्त

Sat, 08 May 2021 06:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 08 May 2021 06:07 PM IST
सार

दो सप्ताह के आइसोलेशन के बाद ये खिलाड़ी महामारी से उबर गए हैं। ये बंगलूरू में साई सेंटर में रहे।
 

विज्ञापन
Corona defeated: Seven members of the Indian women hockey team, including Captain Rani, defeat epidemic
रानी रामपाल

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी की कप्तान रानी रामपाल और उनकी टीम के छह अन्य साथियों ने कोरोना महामारी को मात दे दी है। ये संक्रमित खिलाड़ी बंगलूरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केन्द्र में दो सप्ताह तक आइसोलेशन में रहे थे। 

विज्ञापन


रानी के अलावा सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला के साथ कोरोना वायरस के चपेट में आने वालों में टीम के वीडियो विश्लेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड शामिल थे। इन सातों खिलाड़ियों को 10 दिनों के ब्रेक के बाद बंगलूरू में राष्ट्रीय शिविर में भारतीय महिला हॉकी कोर ग्रुप की वापसी के बाद 24 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया था। उनमें हालांकि इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन


रानी ने ट्वीट कर जताया धन्यवाद
रानी ने ट्विटर पर जारी अपने बयान में कहा, 'पिछले दो सप्ताहों के दौरान संदेशों / फोन कॉल के माध्यम से प्यार और मानसिक समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद। मैं, टीम की मेरी साथी और सहयोगी कर्मचारी कोविड-19 से अब पूरी तरह उबर गए हैं।' उन्होंने कहा कि हॉकी बिरादरी के सदस्यों /मित्रों/ प्रशंसकों के तौर पर आप सब के होने से मैं खुद को धन्य मानती हूं। हमारी अच्छी देखभाल करने के लिए हॉकी इंडिया और साई को विशेष धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें
रानी ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे इन कठिन समय में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा, 'इस बारे में जानकर बहुत दुख हो रहा कि इतने सारे लोग अपने प्रियजनों को खो रहे है, उन सब के लिए मैं प्रार्थना कर रही हूं। कृपया अपने निकट और प्रियजनों की जितना हो सके उतनी मदद करें।' उन्होंने कहा, 'आइये मिलकर इस महामारी से लड़ें। सुरक्षित रहें, मास्क पहनें और कोविड-19 से जुड़ी सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed