{"_id":"5f3a8ddef71a6b6c6717f237","slug":"coroan-in-indian-hockey-team-quarantine-period-inside-sai-bengaluru-was-test-of-mental-strength-and-patience","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हॉकी खिलाड़ियों को मिली अस्पताल से छुट्टी, मानसिक मजबूती और धैर्य की परीक्षा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
कोरोना वायरस: हॉकी खिलाड़ियों को मिली अस्पताल से छुट्टी, मानसिक मजबूती और धैर्य की परीक्षा
Mon, 17 Aug 2020 07:32 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
sv sunil
कप्तान मनप्रीत सिंह सहित भारतीय पुरुष हॉकी टीम के छह खिलाड़ी कोविड-19 से उबर गए हैं और सोमवार शाम उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। टीम के करीबी सूत्रों ने बताया कि मनप्रीत, डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह, वरूण कुमार, गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और स्ट्राइकर मनदीप सिंह दो बार कोरोना वायरस नेगेटिव पाए गए और उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य काम कर रहे हैं। इन लोगों का 10 और 12 अगस्त को परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'सभी हॉकी खिलाड़ी कोविड-19 से पूरी तरह उबर गए हैं और आज शाम उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।' मनदीप में इस बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन खून में ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) उन्हें सबसे पहले बेंगलुरू में एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में मनप्रीत और चार अन्य खिलाड़ियों को भी एहतियाती कदम के तौर पर इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए ट्रेनिंग शिविर बेंगलुरू में बुधवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से उबरने वाले खिलाड़ियों को हालांकि कुछ और समय पृथकवास में बिताना पड़ेगा जिसके बाद वे टीम के साथ जुड़ पाएंगे। फिलहाल शिविर के लिए बेंगलुरू में 33 पुरुष और 24 महिला खिलाड़ी मौजूद हैं। राष्ट्रीय शिविर के 30 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा, 'लेकिन राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उबर चुके खिलाड़ियों को साइ परिसर के अंदर एक हफ्ते से 10 दिन तक और पृथकवास में रहना होगा जिसके बाद वे अभ्यास शुरू कर सकते हैं।'
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार से ट्रेनिंग बहाल करने की तैयार कर रही है और ऐसे में स्ट्राइकर एसवी सुनील का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के दक्षिणी केंद्र में बिताए 14 दिन के पृथकवास का समय उनकी मानसिक मजबूती और धैर्य की परीक्षा थी। सुनील ने कहा कि लंबे समय तक पृथकवास में रहने की चुनौती से पार पाने के लिए टीम के प्रत्येक सदस्य का मानसिक रूप से मजबूत रहना महत्वपूर्ण है।
सुनील ने कहा, 'पिछले दो हफ्तों में हम सभी ने महसूस किया है कि हम सभी को मानसिक रूप से मजबूत रहने और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम हमेशा अपने मित्रों, परिवार और टीम के साथियों के संपर्क में रहें।' भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के सदस्य अपने घर से ब्रेक से लौटने के बाद 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजर रहे हैं और बुधवार से राष्ट्रीय शिविर की ट्रेनिंग बहाल करेंगे जो 30 सितंबर तक चलेंगे। सुनील ने टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रयासों की भी सराहना की जिसमें मुख्य कोच ग्राहम रीड भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, 'हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम व्यस्त रहें क्योंकि आप हमेशा टेलीविजन नहीं देख सकते या फोन पर पूरे दिन गेम नहीं खेल सकते। इसलिए हमारे कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों ने यह सुनिश्चित करने का फैसला किया कि हम कुछ ना कुछ करते रहें। हमें सर्वश्रेष्ठ ओलंपियन पर रिसर्च करने को कहा गया और इसके बाद वीडियो कॉल पर टीम को इसकी जानकारी दी।'