फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   confident but injury ravaged india take on olympic champions germany

चैंपियंस ट्रॉफीः ओलंपिक विजेता से भिड़ेगा भारत

Mon, 03 Dec 2012 09:12 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
मेलबर्न/एजेंसी Updated Mon, 03 Dec 2012 09:12 PM IST
विज्ञापन
confident but injury ravaged india take on olympic champions germany

आत्मविश्वास से लबरेज लेकिन फिटनेस की समस्याओं से बेजार भारतीय हॉकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में मंगलवार को ओलंपिक चैंपियन जर्मनी से भिड़ेगी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पर लगातार दो जीत के साथ भारत पूल ‘ए’ में शीर्ष पर है। जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले हालांकि प्रमुख खिलाड़ियों को लगी चोट कोच माइकल नॉब्स के लिए चिंता का सबब बन गई है।

विज्ञापन


मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और स्ट्राइकर एसवी सुनील न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार के मैच में चोटिल हो गए थे। टीम प्रबंधन अब कोई जोखिम नहीं लेते हुए उन्हें आराम देना चाहेगा। दोनों मैच जीतने वाली भारत टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है। बाकी सभी टीमें एक-एक मैच गंवा चुकी है।
विज्ञापन


भारत के दो मैचों में छह अंक है जबकि जर्मनी और इंग्लैंड के तीन-तीन अंक हैं। न्यूजीलैंड को 4-2 से हराने से पहले भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से शिकस्त दी थी। पूल ‘बी’ में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के चार-चार अंक हैं। दोनों का मैच सोमवार को ड्रॉ रहा था। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नए प्रारूप के तहत सभी आठ टीमें नाकआउट क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। ग्रुप मैचों में सिर्फ अंतिम आठ का लाइन अप तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed