फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Chinglensana Singh Kangujam says i was not sure of comeback into Indian hockey team

टीम इंडिया में वापसी के बाद भावुक हुए चिंगलेनसाना सिंह, बोले- लगता था वापसी नहीं कर सकूंगा

Wed, 15 Jan 2020 06:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Chinglensana Singh Kangujam says i was not sure of comeback into Indian hockey team
चिंगलेनसाना सिंह - फोटो : ट्विटर

टखने की चोट के कारण पिछले एक साल से भारतीय हॉकी टीम से बाहर मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्हें वापसी की संभावना नहीं दिख रही थी। मणिपुर के इस खिलाड़ी को नौवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान दाहिने टखने में चोट लगी थी। आखिरी बार पुरूष विश्व कप 2018 में भारत के लिए खेलने वाले चिंगलेनसाना ने कहा, ‘यह मेरे लिए कठिन दौर था। मैं अपने शरीर के निचले हिस्से का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था, जिससे पांच छह किलो वजन बढ गया। मुझे नहीं लगता था कि अब भारतीय टीम में वापसी कर सकूंगा।’

विज्ञापन


एफआईएच हाकी प्रो लीग में भारत के लिए खेलने जा रहे इस खिलाड़ी ने कहा, ‘मैने आठ महीने हॉकी नहीं खेली, लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी। इस दौरान मैने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान बनाए रखा और हमारे वैज्ञानिक सलाहकार राबिन अर्केल के दिए कार्यक्रम का अनुसरण किया।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अपना वजन संतुलित रखने के लिए मैंने चावल खाना पूरी तरह से छोड़ दिया था।’ उन्होंने कहा, ‘टीम में लौटकर मैं बहुत खुश हूं और अपनी ओर से सौ फीसदी देने की कोशिश करूंगा। भारत के पास खिलाड़ियों का बड़ा पूल है और सभी को टीम में अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। मैं इसे नई शुरुआत के रूप में देख रहा हूं।’ भारत को 18 और 19 जनवरी को नीदरलैंड से खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed