फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Belgium battle past Canada 2-1 in Hockey World Cup 2018 opener

हॉकी विश्व कप: उद्घाटन मुकाबले में बेल्जियम की जीत, कनाडा को 2-1 से हराया

Thu, 29 Nov 2018 12:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Belgium battle past Canada 2-1 in Hockey World Cup 2018 opener
Belgium vs Canada

ओलंपिक की रजत पदक विजेता बेल्जियम ने बुधवार को हॉकी विश्व के उद्घाटन मुकाबले में कनाडा को 2-1 से मात देकर जीत के साथ आगाज किया। फेलिक्स डिनायर (चौथे मिनट) और कप्तान थॉमस ब्रील्स (22वें मिनट) ने ये दोनों गोल राइट बैक मैन ऑफ द मैच आर्थर वॉन डोरेन के पास पर दागे। आखिरी क्वार्टर में कनाडा के दबाव के सामने मुस्तैद गोलरक्षक विंसेंट की मौजूदगी में बेल्जियम का किला बिखर गया। 

विज्ञापन


चौथे क्वार्टर के शुरू में दूसरे और आखिरी पेनाल्टी कॉर्नर पर कनाडा के मार्क पियरसन (48वें मिनट)ने बेहतरीन गोलरक्षक बेल्जियम वनाश को छकाकर गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। दुनिया की 11वें नंबर की टीम कनाडा ने आखिरी क्वार्टर में जिस तरह से दबाव बनाया उससे भारत को यह उम्मीद जरूर बंधी होगी दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम का किला अभेद्य नहीं है। 
विज्ञापन


बेल्जियम की टीम कलिंगा स्टेडियम में आखिरी क्वार्टर को छोड़ कर पूरी तरह हावी रही और पूरे तीन अंक हासिल करने में कामयाब रही।बेल्जियम को मैच में सात पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिन्हें कनाडा के गोलरक्षक एंटनी किंडलर ने नाकाम कर दिया। किंडलर के अच्छे  बचावों की बदौलत कनाडा ने को बेल्जियम को बड़े अंतर से जीत हासिल करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम के दोनों विंगरों निकोलस डी करपेल और अनुभवी लोरेंट वान अबूल ने बराबर दोनों छोर से कप्तान ब्रील्स के लिए गेंद बढ़ा कर बराबर कनाडा के गोल पर दबाव बनाए रखा। साथ ही फुलबैक खेल रहे आर्थर वान डोरेन भी ओवरलेप कर बराबर गेंद को आगे ब्रील्स को बढ़ाते रहे। 


डिनायर ने मैच के चौथे मिनट में दाएं से डोरेन के पास पर गोल कर बेल्जियम का खाता खोता। ब्रील्स ने 22वें मिनट में डोरेन के पास पर डी के भीतर मौकों को भुनाने की कला की बानगी दिखाते हुए तेज फ्लिक से गोल कर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed