{"_id":"64e1cc6f68628afa3a039c37","slug":"asian-games-2023-former-indian-womens-hockey-team-captain-rani-rampal-says-many-unfit-players-in-asiad-team-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2023: महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल का दावा- एशियाड की हॉकी टीम में कई अनफिट खिलाड़ी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Asian Games 2023: महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल का दावा- एशियाड की हॉकी टीम में कई अनफिट खिलाड़ी
Sun, 20 Aug 2023 01:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:50 PM IST
सार
हॉकी इंडिया द्वारा जारी संभावित टीम में रानी हांगझोऊ जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं जबकि वह टोक्यो ओलंपिक के बाद लगी चोट से वापसी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
रानी रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की दिग्गज हॉकी महिला खिलाड़ी रानी रामपाल ने दावा किया है कि एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम में कई अनफिट खिलाड़ी शामिल हैं और साथ ही माना कि वह ‘रिटायर’ होने के ‘मूड’ में नहीं हैं।
हॉकी इंडिया द्वारा जारी संभावित टीम में रानी हांगझोऊ जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं जबकि वह टोक्यो ओलंपिक के बाद लगी चोट से वापसी कर चुकी हैं। टोक्यो ओलंपिक में रानी की अगुआई में भारतीय महिला टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया था।
उन्होंने कहा- मैं राष्ट्रीय खेलों में खेली। मैं शीर्ष स्कोरर रही लेकिन फिर भी मेरे नाम पर विचार नहीं किया गया। इसलिये प्रदर्शन को लेकर कोई मुद्दा नहीं था। मैं जानती हूं कि मैं एशियाई खेलों की टीम में नहीं हूं, टीम में काफी खिलाड़ी हैं जो अनफिट हैं और मैं उनके नाम नहीं लेना चाहती लेकिन फिर भी वे एशियाई खेलों के लिए जा रही हैं। ठीक है, यह कोच की पंसद है लेकिन हॉकी ने मुझे जिंदगी में काफी कुछ दिया है।