{"_id":"61a1443b05132778181ed6a4","slug":"asian-champions-trophy-11-medal-winners-including-goalkeeper-sreejesh-excluded-manpreet-to-captain-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Champions Trophy: गोलकीपर श्रीजेश समेत मेडल जीतने वाले 11 सदस्य नहीं किए गए शामिल, मनप्रीत को कमान","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Asian Champions Trophy: गोलकीपर श्रीजेश समेत मेडल जीतने वाले 11 सदस्य नहीं किए गए शामिल, मनप्रीत को कमान
Sat, 27 Nov 2021 02:02 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:02 AM IST
सार
14 से 22 दिसंबर को ढाका में होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत का पहला मुकाबला 14 दिसंबर को होगा जबकि पाकिस्तान से भिड़ंत 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई चैंपियंस ट्राफी के लिए हॉकी टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। हॉकी इंडिया की ओर से चयनित 20 सदस्यीय टीम में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सात सदस्य ही शामिल किए गए हैं। गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत 11 सदस्य शामिल नहीं किए गए हैं।
इनमें रूपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा संन्यास ले चुके हैं। 14 से 22 दिसंबर को ढाका में होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत का पहला मुकाबला 14 दिसंबर को होगा जबकि पाकिस्तान से भिड़ंत 17 दिसंबर को होगी।
पिछला संयुक्त विजेता है भारत
मस्कट (ओमान) में हुई पिछली एशियाई चैंपियंस ट्राफी में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। बरसात के चलते तब फाइनल नहीं हो सका था। इस बार टूर्नामेंट में कोरिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया टीमें खेल रही हैं।
विज्ञापन
टोक्यो में कांस्य जीतने वाली टीम के श्रीजेश, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास, नीलकांत, गुरजंत सिंह, मंदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद ढाका जाने वाली टीम में शामिल नहीं है। बताया जाता है कि श्रीजेश को आराम दिया गया है, जबकि विवेक जूनियर विश्व कप में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं।
युवा और अनुभव का मिश्रण है टीम
भारतीय टीम के चीफ कोच ग्राहम रीड का कहना है कि टीम का चयन भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। टीम युवा और अनुभव का मिश्रण है और उनकेपास अपनी प्रतिभा को दिखाने का बड़ा मौका है।
20 सदस्यों में 18 के दल से एकादश का चयन किया जाएगा। यह एक विश्वस्तरीय टूर्नामेंट है। सभी टीमों के पास अगले ओलंपिक के लिए जरूरी कंपटीशन को पाने का बेहतरीन मौका होगा।
चयनित टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा।
रक्षण- हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, डिप्सन टिर्की, वरुण कुमार, नीलम संजीप खेस, मंदीप मोर।
मध्य क्रम- हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह (कप्तान), जसकरण सिंह, सुमित, राजकुमार पाल, आकाशदीप सिंह, शमशेर सिंह।
अग्रिम पंक्ति- ललित उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा।