फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Asia Cup Hockey: Hero Asia Cup 2025 starts with a bang, Malaysia beat Bangladesh 4-1

Asia Cup Hockey: हीरो एशिया कप 2025 की धमाकेदार शुरुआत, मलयेशिया ने बांग्लादेश को 4-1 से हराया

Fri, 29 Aug 2025 11:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Aug 2025 11:54 AM IST
सार

पूरे मैच में बांग्लादेश को कई मौके मिले लेकिन मलयेशियाई डिफेंस और गोलकीपर ने उन्हें नाकाम कर दिया। अंततः मुकाबला 4-1 के स्कोर के साथ मलयेशिया के नाम रहा।

विज्ञापन
Asia Cup Hockey: Hero Asia Cup 2025 starts with a bang, Malaysia beat Bangladesh 4-1
एशिया कप हॉकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को हीरो एशिया कप 2025 की शुरुआत हुई। पहले मुकाबले में मलयेशिया ने बांग्लादेश को 4-1 से शिकस्त दी। मैच सुबह नौ बजे शुरू हुआ और पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चौथे मिनट में बांग्लादेश को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर के 16वें मिनट में बांग्लादेश के इस्लाम अशरफुल ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, 23वें मिनट में मलयेशिया के हामसानी अशरन ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में मलयेशिया के अनुअर अकीमुल्लाह ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 45वें मिनट पर अबुदु राउफ मुजाहिर ने तीसरा गोल कर बढ़त को और मजबूत किया।
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर में बांग्लादेश ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर के मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सका। इसी बीच मलयेशिया के चोलन सैयद ने अंतिम क्वार्टर में चौथा गोल दागकर जीत पक्की कर दी। पूरे मैच में बांग्लादेश को कई मौके मिले लेकिन मलयेशियाई डिफेंस और गोलकीपर ने उन्हें नाकाम कर दिया। अंततः मुकाबला 4-1 के स्कोर के साथ मलयेशिया के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed