ARG vs IND: भारतीय महिला हॉकी टीम रोमांचक सेमीफाइनल में हारी, कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन से भिड़ेगी
भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। उसे दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। उसे दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि भारतीय टीम ने अपने से मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी और आखिरी सेकेंड तक लड़ती रही लेकिन अंत में बाजी अर्जेंटीना ने मारी।
भारतीय टीम ने मैच में पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में गोल कर बढ़त ले ली थी, लेकिन इसके बाद अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए स्कोर को बराबर किया। अर्जेंटीना की कप्तान मारिया ने टीम की तरफ से दोनों गोल किए। वहीं भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने इकलौता गोल किया।
The Indian Women's Hockey Team fought till the very last second. 👏
We are all proud of you. 🇮🇳#HaiTayyar #IndiaKaGame #Tokyo2020 #TeamIndia #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/qxeuowff0Mविज्ञापन विज्ञापन— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 4, 2021
सेमीफाइनल में हार के बाजवूद भारतीय टीम के पास पदक जीतने का मौका अभी बरकरार है। अब उसे छह अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन से प्लेऑफ (कांस्य पदक मैच) में भिड़ना है, जहां जीतने पर वह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हॉकी टीम की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में महिला टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, टोक्यो 2020 में एक चीज जिसे हम याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। आज का मैच और पिछले सभी मैचों में महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया। टीम पर गर्व है। अगले मुकाबले और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं।'
One of the things we will remember #Tokyo2020 for is the stupendous performance by our Hockey teams.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2021
Today and through the Games, our Women’s Hockey team played with grit and showcased great skill. Proud of the team. Best of luck for the game ahead and for future endeavours.