हॉकी इंडिया ने किया 18 सदस्यीय टीम का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 6 से 14 दिसंबर के बीच भुवनेश्वर में होने वाली हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सरदार सिंह की अगुआई में 18 सदस्यीय भारतीय दल अपने हाल के बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कदम रखेगा।
हालांकि स्ट्राइकर गुरविंदर सिंह चांडी टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं। हॉकी इंडिया द्वारा सोमवार को घोषित टीम में चांडी के स्थान पर ललित उपाध्याय को शामिल किया गया है, जो भारत के लिए नौ मैच खेल चुके हैं।
टीम का चयन 18 नवंबर को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुए ट्रायल के बद किया गया है। चांडी के अलावा मिडफील्डर चिंगलेसाना सिंह को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी जगह एस. के. उथप्पा लेंगे।
स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह चोटिल होने के चलते 26 संभावितों के ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सके थे, लेकिन वह टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। टीम में हरजोत सिंह और गुरजिंदर सिंह के रूप में दो नए चेहरे हैं। देश के लिए 200 मैच खेल चुके सरदार सिंह की कप्तानी बरकरार रखी गई है, जबकि गोलकीपर पीआर श्रीजेश भी उनका साथ देंगे।
ये है टीम इंडिया का कार्यक्रम
भारत का कार्यक्रम तिथि प्रतिद्वंद्वी
6 दिसंबर जर्मनी
7 दिसंबर अर्जेंटीना
9 दिसंबर नीदरलैंड
टीम
गोलकीपर
पीआर श्रीजेश, हरजोत सिंह।
डिफेंडर
रुपिंदर पाल सिंह, वीआर रघुनाथ, बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, गुरबाज सिंह, गुरजिंदर सिंह।
मिडफील्डर
मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह, धरमवीर सिंह, दानिश मुज्तबा, एस के उथप्पा।
फॉरवर्ड
रमनदीप सिंह, एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, निकिन थिम्मैया, ललित उपाध्याय।
06 से 14 दिसंबर के बीच भुवनेश्वर में खेला जाएगा टूर्नामेंट
टीम इंडिया मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। खासकर एशियन गेम्स और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद से उसका आत्मविश्वास चरम पर है। हम चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन करने को लेकर आशान्वित हैं। — रोलैंट ओल्टमेंस