Hockey: यूरोपीय चरण में लगातार छठा मैच हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, बेल्जियम ने 2-0 से जीता मुकाबला
बेल्जियम के 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भारत वापसी करने में विफल रहा। इस हार के बाद भारत 14 मैच में 10 अंक के साथ तालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर है।
विस्तार
A thrilling contest comes to an end.🏑
After a goalless first half, Belgium scored twice to seal the win.
Our Women in Blue gave it their all, but it just wasn’t enough tonight.#HockeyIndia #IndiaKaGameविज्ञापन
.
.
.@CMO_Odisha @IndiaSports @sports_odisha @Media_SAI @FIH_Hockey pic.twitter.com/2HjK5i5jrp— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 22, 2025
एंब्रे बेलेनघी ने 40वें मिनट में बेल्जियम को बढ़त दिलाई जबकि लिएन हिलेवार्ट ने इसके तुरंत बाद एक और गोल दागकर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया। भारत और बेल्जियम दोनों ने पहले हाफ में आक्रामक इरादे दिखाए। एक-दूसरे की रक्षापंक्ति को परखा। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी।
Full-Time!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 22, 2025
A strong second-half push from Belgium sees them take the win this clash of the Europe leg.
India 🇮🇳 0 – 2 🇧🇪 Belgium#FIHProLeague #INDvsBEL #HockeyIndia #IndiaKaGame #EuropeLeg
बेल्जियम ने अधिक बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया लेकिन गोल शुरुआती दो क्वार्टर में गोल करने में सफलता नहीं मिली। बेल्जियम के 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भारत वापसी करने में विफल रहा। इस हार के बाद भारत 14 मैच में 10 अंक के साथ तालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर है।