फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey: Indian junior women hockey team will tour Argentina before the Chile World Cup, see complete schedule

Hockey: चिली विश्व कप से पहले अर्जेंटीना का दौरा करेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम, देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 10 Nov 2023 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Nov 2023 09:36 AM IST
सार

चिली, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पूल ए में, जबकि अर्जेंटीना, स्पेन, जिम्बाब्वे और कोरिया पूल बी में है।

विज्ञापन
Hockey: Indian junior women hockey team will tour Argentina before the Chile World Cup, see complete schedule
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चिली में होने वाले विश्वकप से पहले भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम हालात के अनुरूप ढलने के लिए अर्जेंटीना में अभ्यास मैच खेलेगी। मुख्य कोच तुषार खांडेकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- टूर्नामेंट 29 नवंबर से दस दिसंबर तक सैंटियागो में होना है। हम चिली जाने से पहले अर्जेंटीना में अभ्यास मैच खेलेंगे ताकि जूनियर विश्व कप से पहले हालात के अनुकूल ढल सकें।’
विज्ञापन


भारत को जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ पूल सी में रखा गया है। भारत को पहला मैच 29 नवंबर को कनाडा से खेलना है जबकि 30 नवंबर को बेल्जियम और दो दिसंबर को जर्मनी से सामना होगा। चिली, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पूल ए में, जबकि अर्जेंटीना, स्पेन, जिम्बाब्वे और कोरिया पूल बी में है।
विज्ञापन


पूल डी में इंग्लैंड, अमेरिका, न्यूजीलैंड और जापान की टीमें हैं। टीम चयन के बारे में खांडेकर ने कहा, ‘हमारे पास काफी प्रतिभाशाली पूल है। अंतिम एकादश का चयन आसान नहीं था लेकिन हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन को बेकरार हैं।’ पिछली बार भारत मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूककर चौथे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed