{"_id":"66bc62f14088ea5fc808ba7c","slug":"hockey-india-took-a-big-decision-in-honor-of-pr-sreejesh-jersey-number-16-is-retired-2024-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PR Sreejesh: अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 16, पीआर श्रीजेश के सम्मान में हॉकी इंडिया ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PR Sreejesh: अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 16, पीआर श्रीजेश के सम्मान में हॉकी इंडिया ने लिया बड़ा फैसला
Wed, 14 Aug 2024 01:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:59 PM IST
सार
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 वर्षीय श्रीजेश जूनियर हॉकी टीम के राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
- फोटो : PTI
विस्तार
हॉकी इंडिया ने बुधवार को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया है। स्टार खिलाड़ी ने हाल ही में संपन्न हुए पेरिस खेलों में देश को लगातार दूसरा ओलंपिक पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया।
महासचिव ने किया एलान
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 वर्षीय श्रीजेश जूनियर हॉकी टीम के राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, "श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं और हम सीनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी रिटायर कर रहे हैं। हम जूनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी को रिटायर नहीं कर रहे।"
स्पेन को हराकर भारत ने जीता कांस्य
भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता और इसके साथ ही श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। श्रीजेश लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया और विरोधी टीम के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में भी श्रीजेश ने अंतिम क्वार्टर में शानदार बचाव किए थे और उन्हें बढ़त लेने से रोका था। इस तरह टीम ने श्रीजेश को जीत के साथ विदाई दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन