{"_id":"360d5e6e7ef00aad1074d72c86896f17","slug":"hi-banned-21-players-and-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन तोड़ा तो 21 खिलाड़ी और कोच पर लगा दिया बैन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अनुशासन तोड़ा तो 21 खिलाड़ी और कोच पर लगा दिया बैन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Mar 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने आचार संहिता के उल्लंघन और खेल भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में 21 खिलाड़ियों और कोचों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
समिति ने पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाड़ी सरवनजीत सिंह और करमजीत सिंह तथा एयर इंडिया के खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह पर एक अप्रैल 2014 से अगले छह महीने तक हॉकी इंडिया और इससे मान्यता प्राप्त किसी भी टूर्नामेंट में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल 48वें ऑल इंडिया बांबे गोल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान यह तीनों भिड़ गए थे जिसके बाद तीनों को ही रेड कार्ड दिखाया गया था।
एक अन्य मामले में नामधारी इलेवन के खिलाड़ी हरप्रीत सिंह पर भी किसी भी टूर्नामेंट में खेलने पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरप्रीत पर भी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। इसके अलावा एनसी रेलवे महिला टीम के सभी 16 सदस्यों पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
महिला टीम ने पिछले महीने 28 तारीख को हरियाणा इलेवन के खिलाफ इंडिया इनविटेशन प्राइज मनी वूमेन टूर्नामेंट के दौरान मैच बीच में छोड़ दिया था। आयोजकों के कहने के बाद भी टीम दोबारा मैदान पर नहीं उतरी थी। टीम की मैनेजर पुष्पा श्रीवास्तव पर भी छह महीने का प्रतिबंध लगाया है।
इसके अलावा टीम की कोच श्रद्धा वर्मा पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। इन सब पर प्रतिबंध अगले एक अप्रैल से प्रभावी होगा।