{"_id":"66b5858228d6bdf55e0fae42","slug":"he-is-also-our-boy-neerajs-mothers-statement-on-pakistani-player-winning-gold-know-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: 'वो भी हमारा ही लड़का है', पाकिस्तानी खिलाड़ी के स्वर्ण जीतने पर आया नीरज की मां का बयान, जानें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: 'वो भी हमारा ही लड़का है', पाकिस्तानी खिलाड़ी के स्वर्ण जीतने पर आया नीरज की मां का बयान, जानें
Fri, 09 Aug 2024 08:27 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 09 Aug 2024 08:27 AM IST
सार
मौजूदा समय में नीरज चोपड़ा देश के सबसे चहेते एथलीट में से एक हैं। उनको देखने के लिए भारत में बड़ी संख्या में लोग जगे हुए थे। नीरज ने उन्हें निराश भी नहीं किया। भले ही स्वर्ण नहीं, लेकिन रजत पदक जीतकर अपनी झोली में एक और बड़ा पदक शामिल कर लिया।
विज्ञापन
सरोज देवी-नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की चारों तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम स्वर्ण पदक जीतने के बाद चर्चाओं में बने हुए हैं। लगातार दूसरे ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने पदक जीतकर इतिहास रचा है। वह ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उनकी मां ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर भी बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
मौजूदा समय में नीरज चोपड़ा देश के सबसे चहेते एथलीट में से एक हैं। उनको देखने के लिए भारत में बड़ी संख्या में लोग जगे हुए थे। नीरज ने उन्हें निराश भी नहीं किया। भले ही स्वर्ण नहीं, लेकिन रजत पदक जीतकर अपनी झोली में एक और बड़ा पदक शामिल कर लिया। वह एथलेटिक्स में लगातार दो ओलंपिक में एक स्वर्ण और एक रजत के साथ-साथ ओलंपिक में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
बेटे की इस उपलब्धि पर नीरज की मां सरोज देवी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए सिल्वर भी सोने के बराबर है। जो गोल्ड ले गया है वो भी हमारा लड़का है। मेहनत करके लेकर गया है। हर खिलाड़ी का दिन होता है। वह चोटिल हो गया था, इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं। जब वो (नीरज चोपड़ा) आएगा तो उसका फेवरेट खाना बनाऊंगी।" पेरिस ओलंपिक में रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा की मां ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को भी शुभकामनाएं दीं। उनका यह बयान अब चर्चाओं में बना हुआ है। वहीं, उन्होंने बताया कि नीरज की वापसी के बाद वह उनका मनपसंद खाना बनाएंगी।
#WATCH | Haryana: On Neeraj Chopra winning a silver medal in men's javelin throw at #ParisOlympics2024, his mother Saroj Devi says, "We are very happy, for us silver is also equal to gold...he was injured, so we are happy with his performance..." pic.twitter.com/6VxfMZD0rF
— ANI (@ANI) August 8, 2024
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
इसके अलावा नीरज के पिता ने भी अरशद के स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "हम प्रेशर नहीं डाल सकते हैं। हर किसी खिलाड़ी का दिन होता है, आज अरशद नदीम का दिन था, अरशद गोल्ड जीत पाए। हम दूसरे ओलंपिक में जैवलिन में मेडल जीत पाए ये बहुत खुशी की बात है हम दूसरे देशों को फाइट दे रहे हैं।"
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन