फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gulveer Singh becomes the first Indian man to win three individual medals at a single Asian Games

गुलवीर का ऐतिहासिक प्रदर्शन: एक ही एशियाड में तीन पदक जीतकर कौन सा रिकॉर्ड बनाया?, दो रजत के बाद जीता कांसा

Tue, 29 Sep 2026 05:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 29 Sep 2026 05:26 PM IST
सार

भारत के गुलवीर सिंह ने आइची-नागोया में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। गुलवीर ने पुरुष 10000 मीटर और 1500 मीटर में रजत पदक जीतने के बाद पुरुष 5000 मीटर में कांस्य पदक जीत लिया है।

विज्ञापन
Gulveer Singh becomes the first Indian man to win three individual medals at a single Asian Games
गुलवीर सिंह - फोटो : AN

विस्तार

भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह का आइची-नागोया में शानदार प्रदर्शन जारी रहा। गुलवीर ने पुरुष 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। यह उनका मौजूदा एशियन गेम्स में तीसरा पदक है। गुलवीर पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं जिन्होंने एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक अपने नाम किए हैं। गुलवीर ने इससे पहले 10000 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते थे। 
विज्ञापन


पुरुष 5000 मीटर में तीसरे स्थान पर रहे
गुलवीर से पुरुष 5000 मीटर में स्वर्ण पदक लाने की उम्मीद थी। वह दो इवेंट में पहले ही रजत जीत चुके थे। गुलवीर पुरुष 5000 मीटर स्पर्धा में शुरुआत से ही पदक की दौड़ में बने हुए थे और उन्होंने 13:32.75 मिनट का समय लेकर तीसरे स्थान पर फिनिश किया। इस तरह वह कांस्य अपने नाम करने में सफल रहे। बहरीन के बिरहानु बालेव ने 13:30.79 मिनट के साथ स्वर्ण और जापान के तोमोनोरी यामागुची ने 13:31.43 मिनट के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


10000 और 1500 मीटर में जीता था रजत
गुलवीर ने इससे पहले इसी एशियन गेम्स में पुरुष 10000 मीटर और 1500 मीटर में रजत पदक जीता था। गुलवीर ने सोमवार को 1500 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3:36.72 मिनट का समय लिया था। गुलवीर आखिरी लैप में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम कुछ सेकेंड में वह पिछड़ गए और दूसरे स्थान पर रहे थे। गुलवीर 0.37 सेकेंड के समय से पहले स्थान पर आने से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed