फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   British Indian schoolgirl Bodhana Sivanandan crowned youngest chess grandmaster know

उपलब्धि: भारतीय मूल की बोधना सिवानंदन बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर, 11 साल की उम्र में हासिल किया मुकाम

Mon, 28 Sep 2026 10:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 10:32 PM IST
सार

भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी बोधना सिवानंदन ने इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 46वें शतरंज ओलंपियाड में इतिहास रच दिया। उन्होंने सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया।

विज्ञापन
British Indian schoolgirl Bodhana Sivanandan crowned youngest chess grandmaster know
बोधना सिवानंदन - फोटो : FIDE

विस्तार

भारतीय मूल की शतरंज खिलाड़ी बोधना सिवानंदन ने महज 11 साल की उम्र में नया इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर रहीं बोधना ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के टॉप बोर्ड पर खेलीं सभी 11 बाजियां
इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (फिडे) ने बोधना की इस उपलब्धि की पुष्टि की है। उन्होंने शतरंज ओलंपियाड में इंग्लैंड के पहले बोर्ड पर सभी 11 राउंड खेले और टूर्नामेंट का समापन 8 अंकों के साथ किया। पहले बोर्ड पर आमतौर पर टीम के शीर्ष खिलाड़ी को उतारा जाता है अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बोधना ने फिडे से कहा, 'मैं इसे हासिल करके खुश हूं, लेकिन मैं यहीं रुकना नहीं चाहती। मैं आगे भी खेलना और इतिहास बनाना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेशनल मास्टर बनने की ओर एक और कदम
ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन के दौरान बोधना ने अपना दूसरा इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) नॉर्म भी हासिल किया। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल मास्टर का खिताब हासिल करने के और करीब पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शुरू किया था शतरंज खेलना
बोधना का शतरंज का सफर भी काफी दिलचस्प है। कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में उन्होंने पहली बार शतरंज खेलना शुरू किया था। उनके पिता के दोस्त भारत लौट रहे थे और उन्होंने कुछ बैग बोधना के परिवार को दिए थे, जिनमें एक शतरंज बोर्ड भी था। इसके बाद बोधना ने खुद ही शतरंज सीखना शुरू किया और देखते ही देखते इस खेल में अपनी अलग पहचान बना ली। बोधना अपने परिवार के साथ उत्तर-पश्चिम लंदन के हैरो में रहती हैं और नियमित स्कूलिंग भी करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शतरंज के सिलसिले में यात्रा करना पसंद है और खेल उनके स्कूल के कई विषयों से भी जुड़ता है।

पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं
  • बोधना ने हाल के वर्षों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
  • पिछले महीने ही उन्होंने 2026 ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप में ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • तेज प्रारूपों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
  • वह यूके ओपन महिला ब्लिट्ज चैंपियन हैं और ब्रिटिश महिला रैपिड चैंपियन का खिताब साझा रूप से अपने नाम कर चुकी हैं।
  • महज 11 साल की उम्र में महिला ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करना बोधना के तेजी से आगे बढ़ते शतरंज करियर में एक और बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed