{"_id":"68d188e6a8149fe7530ce8f7","slug":"grandmaster-divya-deshmukh-has-been-awarded-a-wild-card-for-the-fide-world-cup-2025-to-be-held-in-goa-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIDE World Cup: दिव्या को गोवा में होने वाले फिडे विश्व कप के लिए मिला वाइल्ड कार्ड, 31 अक्तूबर से होगा आयोजन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIDE World Cup: दिव्या को गोवा में होने वाले फिडे विश्व कप के लिए मिला वाइल्ड कार्ड, 31 अक्तूबर से होगा आयोजन
Mon, 22 Sep 2025 11:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:06 PM IST
सार
दिव्या को यह वाइल्ड कार्ड एक प्रतिभागी के अंतिम समय में नाम वापस लेने के बाद दिया गया है। नागपुर की 19 साल की इस खिलाड़ी ने हाल ही में फिडे ग्रैंड स्विस में भाग लिया था।
विज्ञापन
दिव्या देशमुख
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को 31 अक्तूबर से 27 नवंबर तक गोवा में होने वाले फिडे शतरंज विश्व कप 2025 के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। दिव्या को यह वाइल्ड कार्ड एक प्रतिभागी के अंतिम समय में नाम वापस लेने के बाद दिया गया है। नागपुर की 19 साल की इस खिलाड़ी ने हाल ही में फिडे ग्रैंड स्विस में भाग लिया था। वह इस एकल-एलिमिनेशन प्रतियोगिता में 20 अन्य भारतीयों के साथ शामिल होंगी, जिसका नेतृत्व मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश करेंगे।
फिडे ने कहा, एक प्रतिभागी के अंतिम समय में नाम रद्द होने के बाद दिव्या को मौका दिया गया है। जू वेनजुन और होउ यिफान ने पहले ही निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था। हर दो साल में होने वाले विश्व कप में दुनिया के 206 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तीन सप्ताह तक मिनी-मैचों के नॉकआउट प्रारूप में मुकाबला करते हैं। शीर्ष तीन खिलाड़ी 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगे। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के विजेता को विश्व चैंपियन को चुनौती देने का मौका मिलता है।