फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gold medalist para athlete Navdeep Singh gifts a cap to Prime Minister Narendra Modi and takes his autograph

Paralympics: स्वर्ण विजेता नवदीप की इच्छा पूरी करने के लिए जमीन पर बैठे पीएम मोदी; वायरल वीडियो पर भी ली चुटकी

Thu, 12 Sep 2024 07:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Sep 2024 07:46 PM IST
सार

नवदीप प्रधानमंत्री को खुद से टोपी पहनाना चाहते थे इसलिए मोदी जमीन पर बैठ गए और इस तरह उन्होंने नवदीप की इच्छा पूरी की। पीएम को इस व्यवहार का वहां मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
Gold medalist para athlete Navdeep Singh gifts a cap to Prime Minister Narendra Modi and takes his autograph
नवदीप और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : Screen Grab

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पैरा एथलीटों के साथ मुलाकात की और उनसे चर्चा की। इस दौरान भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नवदीप सिंह ने मोदी को टोपी उपहार में देनी चाही, जिसका मान रखते हुए वह जमीन पर बैठ गए। दरअसल, नवदीप प्रधानमंत्री को खुद से टोपी पहनाना चाहते थे इसलिए मोदी जमीन पर बैठ गए और इस तरह उन्होंने नवदीप की इच्छा पूरी की। पीएम को इस व्यवहार का वहां मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

नवदीप का रजत, स्वर्ण में बदला था
नवदीप एफ41 वर्ग में 47.32 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर थे, लेकिन ईरान के बेत सयाह सादेघ को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनके रजत पदक को स्वर्ण में बदल दिया गया था। सयाह को बार-बार आपत्तिजनक झंडा प्रदर्शित करने के लिए अयोग्य घोषित किया गया। वह अपनी हरकतों से स्वर्ण पदक गवां बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधे पर लिया पीएम का हस्ताक्षर
नवदीप ने मुलाकात के दौरान अपने बाएं हाथ के कंधे पर पीएम का हस्ताक्षर भी लिया। प्रधानमंत्री दाएं हाथ पर हस्ताक्षर करने गए तो नवदीप ने उनसे कहा कि यह मेरा थ्रोइंग आर्म है इसलिए मैं यहां आपका हस्ताक्षर चाहता हूं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि नवदीप तुम भी मेरे जैसे ही बाएं हाथ से काम करने वाले हो। 
विज्ञापन

वायरल वीडियो को लेकर पीएम ने नवदीप से क्या कहा?
स्वर्ण पदक जीतने के बाद नवदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें वह थ्रो करने के बाद अतिउत्साह में अपशब्द कहते सुनाई दिए थे। इसी वीडियो के संदर्भ में मोदी ने नवदीप से कहा, 'तुमने अपना वीडिया देखा। लोग क्या कह रहे हैं, सभी डरते हैं। इतना गुस्सा क्यों आया था?' इस पर नवदीप ने कहा, 'सर मैं पिछली बार चौथे स्थान पर रहा था, इस बार आपको वादा करके गया था इसलिए थोड़ा जुनून में आ गया।' पीएम ने पूछा, 'बाकी लोग इस पर क्या कह रहे हैं?' नवदीप ने कहा, 'सब अच्छा ही बोल रहे हैं क्योंकि देश का नाम रोशन किया।' 

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद पीएम से की मुलाकात 
पेरिस पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचने के बाद आज भारतीय दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी पैरा एथलीट्स से हंसी मजाक करते नजर आए। उन्होंने इतिहास रचने वाले एथलीट्स और उनके कोच की जमकर तारीफ की। पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीतने के बाद भारतीय एथलीट्स मंगलवार को देश लौटे थे। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य समेत 29 पदक जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed