{"_id":"6a8d6f378c2a00c4c7056147","slug":"gct-grand-finale-praggnanandhaa-reaches-final-after-defeating-vincent-keymer-will-now-face-fabiano-caruana-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीसीटी ग्रैंड फिनाले: विंसेंट कीमर को हराकर फाइनल में पहुंचे प्रज्ञानंद, अब होगी कारुआना से टक्कर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
जीसीटी ग्रैंड फिनाले: विंसेंट कीमर को हराकर फाइनल में पहुंचे प्रज्ञानंद, अब होगी कारुआना से टक्कर
Tue, 25 Aug 2026 04:02 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:02 PM IST
सार
जर्मनी के विंसेंट कीमर पर 19-9 की शानदार जीत से आर. प्रज्ञानंद ने ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बना ली। अब उनका सामना अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने जर्मनी के विंसेंट कीमर पर 19-9 की शानदार जीत हासिल करके आसानी से ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बनाई। प्रज्ञानंद का फाइनल में मुकाबला खिताब के प्रबल दावेदार और मौजूदा चैंपियन अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद का शानदार प्रदर्शन
- भारतीय खिलाड़ी ने दूसरा क्लासिकल गेम जीतने के बाद अंतिम दिन से पहले छह अंकों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी।
- उन्होंने लगातार दो रैपिड मुकाबलों में कीमर को हराकर 17-3 की अजेय बढ़त हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी।
- इसके बाद ब्लिट्ज के पहले गेम में एक और जीत ने उनके अंकों की संख्या 19 तक पहुंचा दी।
- कीमर ने आखिरी तीन ब्लिट्ज गेम जीतकर वापसी की, लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।
- कारुआना ने ब्लिट्ज गेम में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 18-9 से जीत हासिल की।
- उन्होंने मौकों का पूरा फायदा उठाया और अमेरिका के अपने हमवतन खिलाड़ी वेस्ली सो को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है इनामी राशि?
जीसीटी के फाइनल की कुल पुरस्कार राशि 450,000 अमेरिकी डॉलर है जिसमें से 200,000 अमेरिकी डॉलर विजेता को मिलेंगे। फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को125,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्ले-ऑफ में कीमर का मुकाबला वेस्ली सो से होगा। यहां शीर्ष पर रहने वाले तीन खिलाड़ी अगले साल होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर के लिए सीधे क्वालिफाई करेंगे।
जीसीटी के फाइनल की कुल पुरस्कार राशि 450,000 अमेरिकी डॉलर है जिसमें से 200,000 अमेरिकी डॉलर विजेता को मिलेंगे। फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को125,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्ले-ऑफ में कीमर का मुकाबला वेस्ली सो से होगा। यहां शीर्ष पर रहने वाले तीन खिलाड़ी अगले साल होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर के लिए सीधे क्वालिफाई करेंगे।