फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   gautam gambhir becomes father of a baby girl

बल्ले से फ्लॉप गंभीर को मिली जीवन की सबसे बड़ी खुशी

Fri, 02 May 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 May 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
gautam gambhir becomes father of a baby girl
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के करियर में यूं तो सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। उनकी अगुवाई वाली टीम को आईपीएल 7 में हार का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यूएई में खेले गए टूर्नामेंट के पहले संस्करण के अपने अंतिम मैच में कोलकाता को किस्मत की दगाबाजी से हार मिली थी। राजस्थान के खिलाफ दो-दो बार स्कोर टाई होने के बाद कोलकाता चौके के आधार पर मैच हार गई।
विज्ञापन


गंभीर की टीम 5 मैचों में सिर्फ 2 जीत ही दर्ज करा पाई है। वहीं खुद गंभीर के बल्ले से भी रन नहीं निकल रहे हैं। 5 मैचों में वह लगातार 3 बार शून्य पर आउट हुए जबकि एक बार सिर्फ एक रन ही बना सके। बावजूद इसके आज उनकी निजी जिंदगी में एक बड़ी खुशी ने दस्तक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर के घर आई एक नन्ही परी

gautam gambhir becomes father of a baby girl
भले ही कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर बेहद खराब दौर से गुजर रहा हो लेकिन उनकी पत्नी ने उन्हें एक बड़ी खुशी दे दी है।

गंभीर की पत्नी नताशा ने गुरुवार को एक पुत्री को जन्म दिया। गंभीर और नताशा का यह पहली संतान हैं। गंभीर की फ्रेंचाइजी टीम ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, "एक खूबसूरत बच्ची का पिता बनने के लिए गौतम गंभीर और नताशा गंभीर को बहुत-बहुत बधाई।"

टीम के सीईओ वेंकी मैसूर ने ट्विट किया, "केकेआर टीम के सभी सदस्यों की ओर से गौतम गंभीर और नताशा को पुत्री होने की खुशी में दिल से शुभकामना।"

कोलकाता के एक और क्रिकेटर भी बने पिता

gautam gambhir becomes father of a baby girl

ऐसा नहीं है कि आईपीएल 7 के दौरान सिर्फ गौतम गंभीर ही पिता बने हैं। उनसे पहले उनकी ही टीम के आलराउंडर यूसुफ पठान को भी पिता बनने का खुश हासिल हुआ।

कोलकाता नाइटराइडर्स के आलराउंडर यूसुफ पठान की पत्नी आफरीन खान ने वडोदरा के एक निजी अस्पताल में सुबह तीन बजे बच्चे को जन्म दिया था। दोनों की यह पहली संतान है। मजेदार बात यह है कि पठान भी गुरुवार को ही पिता बने।

एक बेटे का पिता बनने की खबर मिलते ही युसूफ टूर्नामेंट छोड़कर भारत लौट आए थे और वडोदरा में अपने बच्चे को देखने गए। यूसुफ ने बच्चे और पत्नी के साथ कुछ समय बीताने के बाद वह वापस यूएई लौट गए। इस कारण वह एक मैच भी नहीं खेल सके थे।

2011 में हुई थी गंभीर की शादी

gautam gambhir becomes father of a baby girl

अपनी आतिशी बल्‍लेबाजी के लिए पहचान रखने वाले युसूफ पठान ने पिछले साल मुंबई में 27 मार्च आफरीन से शादी की थी।

शादी के दो दिन बाद पठान परिवार ने शानदार पार्टी दी थी। उस पार्टी में टीम के कप्तान गौतम गंभीर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और जुही चावला तथा उनके पति जय मेहता शामिल हुए थे।

जबकि टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर और नताशा जैन की शादी अक्टूबर, 2011 में हुई थी।

एक और खिलाड़ी भी है पिता बनने की राह पर

gautam gambhir becomes father of a baby girl
क्रिकेटरों के पिता बनने की खबर के बीच यह भी चर्चा है कि टेनिस के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी पिता बनने जा रही है।

रोजर फेडरर के अलावा जोकोविच भी जल्द पिता बनने वाले हैं। दूसरे नंबर के खिलाड़ी जोकोविच ने आठ साल की डेटिंग के बाद पिछले साल जेलेना रिस्टिक के साथ सगाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed