{"_id":"665ca171d74a8f0dba0ab674","slug":"french-open-rohan-bopanna-and-veronika-kudermetova-crashed-out-in-the-first-round-of-the-mixed-doubles-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"French Open: रोहन-वेरोनिका को लगा तगड़ा झटका, फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल के पहले दौर से बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
French Open: रोहन-वेरोनिका को लगा तगड़ा झटका, फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल के पहले दौर से बाहर
Sun, 02 Jun 2024 10:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:21 PM IST
सार
रोहन बोपन्ना और वेरोनिका कुडरमेतोवा फ्रेंच ओपन 2024 में मिश्रित युगल के पहले दौर में बाहर हो गए। रविवार (दो जून) को यह जोड़ी एंड्रिया वावस्सोरी और ल्यूडमिला सैमसोनोवा से 2-6, 2-6 से हार गई।
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहन बोपन्ना और वेरोनिका कुडरमेतोवा फ्रेंच ओपन 2024 में मिश्रित युगल के पहले दौर में बाहर हो गए। रविवार (दो जून) को यह जोड़ी एंड्रिया वावस्सोरी और ल्यूडमिला सैमसोनोवा से 2-6, 2-6 से हार गई। वावस्सोरी और सैमसोनोवा ने इस जोड़ी को 48 मिनट में हरा दिया।
इससे पहले दिन में बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई थी। उन्होंने ब्राजील की मार्सेलो जोरमैन और ओरियांडो लूज की जोड़ी को दो घंटे और 7 मिनट में 7-5, 4-6, 6-4 से हराया, लेकिन बोपन्ना दिन का अंत अच्छे से नहीं कर पाए।
महिला एकल में ट्यूनीशिया की ओन्स जबूर ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने डेनमार्क की क्लारा टॉसन को कोर्ट सुजैन-लेंगलेन पर 6-4, 6-4 से हराया। 29 वर्षीय जाबेउर का अगला मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गौफ से होगा, जिन्होंने चौथे दौर में इटली की एलिसाबेटा कोकियारेटो को हराया था।