फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2025: Alcaraz wins, two-time runner-up Ruud loses, Sabalenka-Swiatek also in the third round

French Open: अल्कारेज फ्रेंच ओपन में 20 मैच जीतने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी, दो बार के उपविजेता रूड हारे

Thu, 29 May 2025 08:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 May 2025 08:39 AM IST
सार

पेरिस ओलंपिक विजेता चीन की आठवीं वरीय झेंग क्विनवेन ने एमिलियाना अरांगो को 6-2, 6-3 से हराया। इटली के मैटियो गिगांते ने 20वीं वरीय ग्रीस के सितसिपास को 6-4, 5-7, 6-2, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

विज्ञापन
French Open 2025: Alcaraz wins, two-time runner-up Ruud loses, Sabalenka-Swiatek also in the third round
अल्काराज, सबालेंका और स्वियातेक - फोटो : Twitter

विस्तार

गत विजेता स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को फ्रेंच ओपन टेनिस के दूसरे दौर में जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने हंगरी के फैबियन मारोजसान को 6-1, 4-6, 6-1, 6-2 से हराया। मारोजसान इससे पहले एक बार अल्कारेज को हरा चुके हैं। दो बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच चुके नॉर्वे के सातवीं वरीय कैस्पर रूड का अभियान दूसरे दौर में समाप्त हो गया। उन्हें पुर्तगाल के नुनो बोर्जेस के हाथों 6-2, 4-6, 1-6, 0-6 से हार मिली। अल्कारेज साल 2000 के बाद से ओपन एरा में रोलैंड गैरोस में 20 मैच जीतने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने केवल 23 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की और वह सिर्फ क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल से पीछे हैं।
विज्ञापन


चार बार की फ्रेंच ओपन विजेता पोलैंड की पांचवीं वरीय इगा स्वियातेक ने इंग्लैंड की एमा रादुकानू को 6-1, 6-2 से हराया। शीर्ष वरीय बेलारूस की आर्यन सबालेंका ने जिल टेचमान को 6-3, 6-1 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। गत उपविजेता इटली की पाउलिनी ने ऑस्ट्रेलिया की टोमलजानोविच को 6-3, 6-3 से हराया।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक विजेता झेंग जीतीं
पेरिस ओलंपिक विजेता चीन की आठवीं वरीय झेंग क्विनवेन ने एमिलियाना अरांगो को 6-2, 6-3 से हराया। इटली के मैटियो गिगांते ने 20वीं वरीय ग्रीस के सितसिपास को 6-4, 5-7, 6-2, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। जोआओ फोंसेका ने पहले दौर में 30वीं वरीय हुरकाज को 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। 

बोपन्ना, युकी और बालाजी जीते
भारत के 45 वर्षीय रोहन बोपन्ना और चेक गणराज्य के एडम पावलासेक ने अमेरिका के राबर्ट कैश और जेम्स ट्रेसी को 7-6, 5-7, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। युकी भांबरी और अमेरिका के राबर्ट गैलोवे ने नीदरलैंड के रोबिन हास और जर्मनी के हेंड्रिक जेबेंस को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया। श्रीराम बालाजी और मिगुएल वरेला ने कैमिलो उगो और बू युनचाओकेटे को 6-2, 6-1 से हराया। रित्विक बोल्लीपल्ली और बैरिएंटोस को गैब्रियल डियालो और फर्नेली के हाथों 0-6, 2-6 से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed