फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2022: Novak Djokovic can be excluded from the French Open, know the new rules

French Open 2022: नोवाक जोकोविच को फ्रेंच ओपन से बाहर कर सकते हैं नए नियम, जानें

Sat, 29 Jan 2022 10:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Jan 2022 10:55 PM IST
सार

सरकार की योजना वायरस से निपटने के लिए स्टेडियम, रेस्तरां, बार और अन्य सार्वजनिक स्थानों से उन व्यक्तियों को प्रतिबंधित करने की है, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया हुआ है।

विज्ञापन
French Open 2022: Novak Djokovic can be excluded from the French Open, know the new rules
नोवाक जोकोविच - फोटो : twitter@usopen

विस्तार

फ्रांस अपने कोविड-19 टीकाकरण नियमों को सख्त कर रहा है जिससे नोवाक जोकोविच पर फ्रेंच ओपन से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। फ्रांस में खेलों के स्थलों में प्रवेश के लिए 15 फरवरी से नियमों में और सख्ती हो जाएगी जिसमें जिसने भी कोरोना वायरस का टीकाकरण नहीं करवाया हो, उसे पिछले चार महीनों ( जो मौजूदा छह महीने के विंडो से कम है) में कोविड-19 पॉजिटिव आने का सबूत देना होगा। 
विज्ञापन


सरकार की योजना वायरस से निपटने के लिए स्टेडियम, रेस्तरां, बार और अन्य सार्वजनिक स्थानों से उन व्यक्तियों को प्रतिबंधित करने की है जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया हुआ है। जोकोविच ने टीकाकरण नहीं कराया है और कहा था कि वह दिसंबर के मध्य में कोविड-19 पॉजिटिव आए थे। 
विज्ञापन


छह महीने की विंडो के मौजूदा नियम में वह 22 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में खेल सकते हैं। लेकिन अगर तब तक नया (चार महीने का) नियम लागू रहता है तो इसके अनुसार जोकोविच को अनुमति नहीं मिल पाएगी। अगर उन्हें क्ले कोर्ट ग्रैंडस्लैम में खेलना है तो उन्हें या टीकाकरण कराना होगा या फिर टूर्नामेंट शुरू होने से चार महीने के अंदर पॉजिटिव आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed