फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Formula One circuit will become in Mumbai

मुंबई में भी बनेगा फार्मूला वन सर्किट

Tue, 14 Aug 2012 10:05 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2012 10:05 AM IST
विज्ञापन
 Formula One circuit will become in Mumbai
भारत की पहली फार्मूला वन रेस (इंडियन ग्रां प्री) को लेकर दिल्ली के पास स्थित ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में चल रही तैयारियों के बीच एक नयी खबर सामने आयी है कि मुंबई में भी फार्मूला वन सर्किट बनेगा।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक स्टेडियम और सिल्वरस्टोन के नए लेआउट के डिजाइनरों के कंसोर्टियम ने मुंबई में फार्मूला वन सर्किट को प्लान करने का अनुबंध जीता है। कैपिटा साइमंडस पोपुलस और दिल्ली इंटीग्रेटिड मल्टी माडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) ने एक बयान में कहा कि सर्किट ग्रां प्री के उच्च स्वरों के अनुरूप डिजाइन किया जाएगा और बनाया जाएगा। इस कंसोर्टियम को महाराष्ट्र राज्य सडक विकास निगम ने नियुक्त किया है कि वह मुंबई में बहुउद्देशीय रेस सर्किट के लिए मास्टरप्लान तैयार करे।
विज्ञापन


कंसोर्टियम ने बयान में कहा कि उसका शुरुआती काम सर्किट के लिए संभावित स्थान तलाशना है और उससे जुडा विकास करना है। इसके बाद बिजनेस की संभावना को आगे बढाया जाएगा जो बाजार का रुख देख सके। कंसोर्टियम ने कहा कि वह फार्मूला वन की नियंत्रण संस्था एफआईए और मोटरसाइक्लिंग की विश्व संस्था एफआईएम के सहयोग से काम करेगा ताकि भविष्य की स्पर्धाओं के लिए दोनों की जरुरतों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed