{"_id":"2a8475c2-e1f4-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"formula-one-blow-of-custom-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मूला वन को कस्टम ड्यूटी का झटका","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
फार्मूला वन को कस्टम ड्यूटी का झटका
Updated Tue, 14 Aug 2012 10:06 AM IST
विज्ञापन
देश की पहली फार्मूला वन मोटर रेस प्रतियोगिता शुरू होने से मात्र 45 दिन पहले सीमा शुल्क को लेकर आयोजकों और सरकार के बीच खींचतान से नया विवाद खडा हो गया है। सीमा शुल्क विभाग को कहना है कि प्रतियोगिता के प्रोमोटर जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल को इसके लिए लाये जाने वाले हर सामान पर सीमा शुल्क अदा करना चाहिए लेकिन जेपी स्पोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाओं का हवाला देकर इसमें छूट की मांग पर अड़ा है।
कुल सीमा शुल्क लगभग 600 करोड़ रुपये
फार्मूला वन के लिए लाये जाने वाले सामानों पर कुल सीमा शुल्क लगभग 600 करोड़ रुपये या इससे अधिक का बन सकता है। सरकार इस आयोजन को एक मनोरंजन आयोजन के रूप में देखती है। इसलिए इसमें सीमा शुल्क में छूट की संभावना नहीं बनती है। वहीं जेपी स्पोर्ट्स का कहना है कि दुनिया के सभी देशों में फार्मूला वन के आयोजन के लिए एफवन कार्गो सीधे ट्रैक पर उतरता है और सारे साजो सामान की एसेम्बलिंग करता है तथा रेस के समापन के बाद फिर से सामान उठाकर वहीं से उड़ान भरता है। इस व्यवस्था में आयोजकों को सीमा शुल्क नहीं अदा करना पड़ता है। अगर सरकार इस आयोजन को खेल आयोजन नहीं मानती है या सीमा शुल्क में कोई छूट नहीं देती है तो आयोजकों को पूरा सीमा शुल्क अदा करना होगा।