{"_id":"68b58300d5dfd538aa002a5b","slug":"former-india-cricketer-arun-lal-expressed-concern-over-children-spent-screen-time-in-sai-conclave-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAI conclave: अरुण लाल ने बच्चों के अधिक फोन चलाने पर चिंता व्यक्त की, खेल चुनने के लिए प्रोत्साहित करने कहा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
SAI conclave: अरुण लाल ने बच्चों के अधिक फोन चलाने पर चिंता व्यक्त की, खेल चुनने के लिए प्रोत्साहित करने कहा
Mon, 01 Sep 2025 04:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Sep 2025 04:57 PM IST
सार
अरुण लाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केंद्र द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।
विज्ञापन
अरुण लाल और सौरव गांगुली
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अरुण लाल ने बच्चों के स्क्रीन टाइम पर चिंता व्यक्त की है और उन्हें खेल चुनने के लिए प्रोत्साहित करने कहा है। अरुण लाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केंद्र द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। ‘ग्रासरूट्स टू ग्लोबल पोडियम्स: इंडियाज रोड टू 2036’ विषय पर आयोजित सत्र में अरुण ने भारत की ओलंपिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर के खेलों के महत्व पर जोर दिया।
अरुण लाल ने आयोजित सत्र में कहा, 'बच्चों को फोन की जगह खेल के मैदान को चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहए।' इस संगोष्ठी में साई के क्षेत्रीय निदेशक अमर ज्योति सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्कूलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सरकार ने इस वर्ष इसे तीन दिवसीय उत्सव बना दिया है, जिसमें साइकिलिंग प्रतियोगिताएं का आयोजन भी शामिल था।