{"_id":"61b63eb22154cb084316e460","slug":"zlatan-ibrahimovic-joins-cristiano-ronaldo-and-lionel-messi-in-300-club-with-a-goal-for-ac-milan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: स्वीडन के स्टार फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविक ने हासिल की खास उपलब्धि, रोनाल्डो-मेसी के क्लब में हुए शामिल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
उपलब्धि: स्वीडन के स्टार फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविक ने हासिल की खास उपलब्धि, रोनाल्डो-मेसी के क्लब में हुए शामिल
Sun, 12 Dec 2021 11:55 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:55 PM IST
सार
स्वीडन के स्टार फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविक ने एसी मिलान की तरफ से गोल करने के साथ ही एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। 40 वर्षीय इब्राहिमोविक अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
ज्लाटन इब्राहिमोविच
विस्तार
स्वीडन के स्टार फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविक ने एसी मिलान की तरफ से गोल करने के साथ ही एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। 40 वर्षीय इब्राहिमोविक अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वह यूरोप की टॉप पांच लीग में 300 गोल करने वाले तीसरे फुटबॉलर बन गए।
विज्ञापन
इब्राहिमोविक ने सिरी ए के मुकाबले में यूडिनीस के खिलाफ एसी मिलान की तरफ से बाइसाइकिल किक लगाते हुए गोल किया और रोनाल्डो-मेसी के क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन
इब्राहिमोविक के अब मिलान के लिए 73 गोल, इंटर मिलान के लिए 57 गोल, युवेंटस के लिए 23 गोल, पीएसजी के लिए लीग वन में 113 , प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 18 और ला लिगा में बार्सिलोना के लिए 16 गोल हो गए हैं।
विज्ञापन