फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Women's Football World Cup: Four-time winner America in knockout, Portugal out

Women's Football World Cup: चार बार का विजेता अमेरिका नॉकआउट में, पुर्तगाल बाहर

Wed, 02 Aug 2023 12:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 12:44 AM IST
सार

अमेरिकी खिलाड़ी मेगन रेपिनो को गोल करने का मौका मिला और उन्होंने गेंद पर किक लगाई, लेकिन गेंद गोल पोस्ट में नहीं जा पाई। अमेरिकी टीम के कोच वलाटको ने कहा कि हम जानते हैं कि गोल नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
Women's Football World Cup: Four-time winner America in knockout, Portugal out
अमेरिका बनाम पुर्तगाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार बार का विजेता अमेरिका मंगलवार को पुर्तगाल के खिलाफ ग्रुप मुकाबला गोलरहित (0-0) ड्रॉ खेलकर महिला फुटबाल विश्वकप के नॉकआउट चरण में पहुंच गया। वहीं, पुर्तगाल टूर्नामेंट से बाहर हो गया जो इसमें पहली बार खेल रहा था। मौजूदा विजेता अमेरिका को मैच के दौरान गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वे पुर्तगाल की टीम के डिफेंस को तोड़ने में सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


अमेरिकी खिलाड़ी मेगन रेपिनो को गोल करने का मौका मिला और उन्होंने गेंद पर किक लगाई, लेकिन गेंद गोल पोस्ट में नहीं जा पाई। अमेरिकी टीम के कोच वलाटको ने कहा कि हम जानते हैं कि गोल नहीं कर पाए। हम अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। हम अगले दौर में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने चीन को 6-1 से दी शिकस्त
इंग्लैंड ने चीन की टीम को मंगलवार को महिला फुटबाल विश्वकप में 6-1 से शिकस्त देकर अंतिम-16 में जगह बनाई। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक दो गोल लाॅरेन जेम्स (41वां और 65वां मिनट) ने किए। उनके अलावा एलेसिया रूसो (चौथा मिनट), लॉरेन हेंप (26वां मिनट), च्लोए केली (77वां मिनट) और रेचल डैली (84वां मिनट) ने एक-एक गोल दागा। चीन के लिए एकमात्र गोल वांग शुआंग ने 57वं मिनट में पेनाल्टी पर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीदरलैंड ने वियतनाम को 7-0 से हराया
नीदरलैंड ने पहले हाफ में 15 मिनट के अंदर चार गोल करके वियतनाम को 7-0 से हरा दिया। इसी के साथ नीदरलैंड ग्रुप-ई में शीर्ष स्थान पर रहा। नीदरलैंड की ओर से एस्मी ब्रग्ट्स (18वां और 57वां मिनट) और जिल रूर्ड (23वां और 83वां मिनट) ने दो-दो गोल दागे जबकि लेइकी मर्टेंस (आठवां मिनट), कात्जा स्नोइस (11वां मिनट) और डेनियली वान डि डोंक (45वां मिनट) ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed