फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   woman who accused cristiano ronaldo, appeals in upper court against court decision

Cristiano Ronaldo: फुटबॉलर रोनाल्डो की मुश्किलें बढ़ीं, दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ऊपरी अदालत पहुंची

Sun, 21 Aug 2022 10:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेवादा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेवादा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 10:22 PM IST
सार

साल 2009 के मामले में जिला अदालत ने रोनाल्डो को बरी कर दिया था, लेकिन अब आरोप लगाने वाली महिला ने ऊपरी अदालत में जिला अदालत के फैसले को चुनौती दी है। 
 

विज्ञापन
woman who accused cristiano ronaldo, appeals in upper court against court decision
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं। उनके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने ऊपरी अदालत में जिला अदालत के फैसले को चुनौती दी है। अगर ऊपरी अदालत इस मामले को सुनवाई के योग्य पाती है तो इस मामले पर फिर से सुनवाई शुरू हो सकती है। जिला अदालत ने इसी साल जून के महीने में रोनाल्डो को बरी किया था। साथ ही यह भी कहा था कि उन पर आरोप लगाने वाली महिला फिर से मुकदमा नहीं दर्ज करा सकती है। इसके बाद महिला ने अदालत के फैसले को चुनौती दी है। 
विज्ञापन


इस मामले पर सबसे पहले एक मध्यस्थ मंगलवार को फोन पर सुनवाई करेगा। एक घंटे के फोन कॉल के बाद सुनवाई आगे बढ़ेगी। 

क्या है मामला ?
नेवादा की एक महिला ने आरोप लगाया था कि 2009 में रोनाल्डो ने लास वेगास के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला को मुंह बंद रखने के लिए 2,70,000 पाउंड दिए गए थे। 2019 में इस महिला ने रोनाल्डो पर आरोप लगाए और खबरों के अनुसार लास वेगास की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वारंट भी तैयार किया था, लेकिन बाद में उन पर कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


आरोप लगाने वाली महिला के वकील ने कहा कि जब रोनाल्डो की गिरफ्तारी का वारंट जिले के न्यायधीश के सामने लाया गया तो उन्होंने उसे निरस्त कर दिया। उन्होंने इसे निरस्त करने की कोई वजह नहीं बताई। इस बारे में सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का मानना था कि दुष्कर्म के मामले में उन्हें जांच करने की जरूरत है, लेकिन जज ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 37 साल का यह खिलाड़ी पिछले कुछ समय से अपने कद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। इसका असर उनके क्लब के खेल में भी दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed